Uncategorized

बिहार की बिटिया जागृति बनी नीति आयोग की निदेशक, अररिया की लाडली ने नाम किया रोशन

Abhishek
By Abhishek On November 30, 2021
1 min read 1.2k views

PATNA : नीति आयोग की डायरेक्टर बनीं अररिया की बेटी जागृति : अररिया की बेटी व 2006 बैच के भारतीय रेलवे यातायात सेवा के अधिकारी जागृति रोहित सिंगला नीति आयोग का निदेशक के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है। यह जानकारी जागृति के पिता व कुर्साकांटा के कपड़ा व्यवसायी अभय दुगड़ ने दी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

बताया कि कार्मिक और प्रशक्षिण विभाग (डीओपीटी) के 22 नवंबर को जारी एक आदेश के अनुसार, जागृति को केंद्रीय कर्मचारी योजना के तहत नियुक्ति के लिए पांच साल की अवधि के लिए चुना गया है, जो कि कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी है। पोस्ट या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो। बात दें कि जागृति रोहित सिंगला 2006-बैच की एक भारतीय रेलवे यातायात सेवा अधिकारी हैं। उन्हें रेल मंत्रालय द्वारा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए अनुशंसित किया गया था। नीति आयोग सरकार का एक सार्वजनिक नीति थिंक टैंक है।

 

 

 

 

 

 

Input: Daily Bihar

 

Abhishek

Abhishek

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment