STATE

बाबा का ढाबा के बाद जूस वाली अम्मा का वीडियो वायरल, वीडियो देख छलक आएंगे आंसू

Abhishek
By Abhishek On August 4, 2021
1 min read 1.2k views

कुछ दिनों पहले गौरव वासन नाम के एक यूट्यबर ने बाबा का ढाबा वाले कांता प्रसाद का एक वीडियो शेयर किया था जिसके बाद से बाबा की जिंदगी बदल गई थी। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बुजुर्ग महिला जूस की रेहड़ी पर काम करती हुई दिखाई दे रही हैं। वीडियो देखकर पता चलता है कि इनकी उम्र 80 से 85 साल के बीच है।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए इस वीडियो को 14 लाख लोगों ने लाइक किया है। हजारों लोगों ने वीडियो को देखकर कमेंट किया है. यह वीडियो अमृतसर का है जहां बुजुर्ग महिला अपनी जूस की स्टॉल लगाती हैं। वह खुद जूस निकालती हैं और लोगों को देती हैं, 30 सेकेंड के वीडियो में वह ताजा मौसमी का जूस निकालते हुए साफ देखी जा सकती हैं।

वीडियो को देखकर लोग भावुक हो गए और सोशल मीडिया पर लिखने लग- “भगवान इन्हें अच्छी सेहत दे, एक अन्य यूजर ने लिखा।”, “आराम करने की उम्र में अम्मा काम कर रही अम्मा आप महान हो।”

 

Input: DTW News

Abhishek

Abhishek

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment