Uncategorized

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि जारी, डीजल 79 पैसे महंगा, जानिए पेट्रोल का नया रेट

Shivam
By Shivam On March 30, 2022
1 min read 1.2k views

मुजफ्फरपुर, आनलाइन डेस्क। Petrol Diesel Price/ Rate Today 30 March 2022: यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार से राहत की खबर है। कच्चे तेल की कीमत में कमी हुई है, लेकिन अभी भारत में कोई राहत मिलता नहीं दिख रहा है।

बुधवार को भी पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल व डीजल के खुदरा मूल्य में बदलाव करने का फैसला किया है। इसे सुबह छह बजे लागू भी कर दिया गया है। यदि मुजफ्फरपुर की बात की जाए तो यहां डीजल में 79 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। उसी तरह से पेट्रोल भी महंगा हुआ है। इसमें 83 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। इस तरह से दोनों प्रमुख पेट्रोलियम उत्पाद आज फिर से महंगा हो गया है। आइये जानते हैं आज मुजफ्फरपुर में पेट्रोल व डीजल का नया रेट।

Petrol Price Today:मुजफ्फरपुर में पेट्रोल 112.35 रुपये प्रति लीटर

बुधवार की सुबह छह बजे जारी नए रेट के अनुसार पेट्रोल की कीमत में मुजफ्फरपुर में 83 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। इस तरह से देखा जाए तो यहां पेट्रोल का दाम 111.52 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 112.35 रुपये प्रति लीटर हो गया है। यह रेट मुजफ्फरपुर में हिंदुस्तान पेट्रोलियम का है। अन्य तेल कंपनियों के आउटलेट पर भी कीमत इसके आसपास ही रहता है। आंकड़ों पर गौर करें तो 22 मार्च को यह 107.42 रुपये प्रति लीटर था। इससे पहले 137 दिनों तक रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ था। इस दौरान रेट 106.59 रुपये हुआ करता था। यदि हम तीन माह पहले यानी 30 नवंबर 2021 की बात करें तो उस समय रेट 106.59 रुपये प्रति लीटर था। छह माह पहले के रेट की बात करें तो 31 अगस्त 2021 को रेट 104.73 रुपये प्रति लीटर था।

Diesel Price Today: मुजफ्फरपुर में डीजल 97.28 रुपये प्रति लीटर

आज डीजल के खुदरा मूल्य में भी बदलाव किया गया है। इसमें 79 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। इस तरह यह 96.49 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 97.28 रुपये प्रति लीटर हो गया है। 22 मार्च 2022 के रेट की बात करें तो यह 92.53 रुपये लीटर था। इससे पहले 137 दिनों तक इसका रेट स्थिर था। उस समय इसकी कीमत 91.73 रुपये प्रति लीटर हुआ करती थी। यदि यदि हम तीन माह पहले यानी 30 नवंबर 2021 की बात करें तो उस समय रेट 91.73 रुपये प्रति लीटर ही हुआ करता था। छह माह पहले के रेट की बात करें तो 31 अगस्त 2021 को यह 95.42 रुपये प्रति लीटर था।

Shivam

Shivam

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment