ADMINISTRATIONCRIMEMAHARASHTRAPolice

झूठी शान की खातिर रिश्ते का क’त्ल, भाई ने गर्भवती बहन का सि’र ध’ड़ से अ’लग किया, खुद पहुंचा थाने

रों’गटे खड़े कर देने वाली ऑ’नर कि’लिंग, महाराष्ट्र में भाई ने गर्भवती बहन का सिर ध’ड़ से अलग किया, वारदात के बाद खुद थाने पहुंचा : महाराष्ट्र में रों’गटे खड़े कर देने वाली ऑ’नर कि’लिंग की वारदात सामने आई है। औरंगाबाद की वैजापुर तहसील में एक युवक ने मां के साथ मिलकर अपनी गर्भवती बहन का सिर ध’ड़ से अलग कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ह’थियार लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचा और सरेंडर कर दिया। पुलिस ने बयान के बाद उसकी मां को भी गिरफ्तार कर लिया है। मां और बेटा दोनों बहन के प्रेम विवाह करने से नाराज थे।

Sponsored

घटना रविवार शाम को लाड़गांव शिवार गांव में हुई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवक का नाम संकेत संजय मोटे (18) और महिला का नाम शोभा (40) है। दोनों ने मिलकर 19 साल की कीर्ति अविनाश थोरे की धारदार हथियार से ह’त्या की है। संकेत बहन से इतना नाराज था कि उसने बहन को जा’न से मा’रने के बाद उसका सिर ध’ड़ से अलग किया।

Sponsored

ऐसे अंजाम दी गई वारदात : लाड़गांव शिवार में 302 बस्ती में रहने वाले संजय थोरे के बेटे अविनाश ने कीर्ति के साथ घर से भागकर आलंदी में प्रेम विवाह किया था। कोर्ट मैरिज कर दोनों खेत बस्ती गोयगांव में रहने लगे थे। कीर्ति के परिजन शादी से खुश नहीं थे। फिर भी लड़की के भाई व मां उसके घर आने-जाने लगे।

Sponsored

भाई ने तब तक वार किया, जब तक उसका सिर अलग नहीं हुआ : पुलिस ने आगे बताया कि शुरू में लोगों को लगा कि विवाह को सबकी मंजूरी मिल गई है। मगर, लड़की के मायके वालों के मन में कुछ और ही चल रहा था। रविवार को कीर्ति का भाई व उसकी मां उससे मिलने पहुंचे। तब घर के लोग खेत में काम पर गए थे। घर पर कीर्ति व उसका पति अविनाश ही थे। अविनाश की तबियत खराब होने के चलते वह लेटा था। तभी कीर्ति चाय बनाने जैसे ही किचन में गई, पीछे से मां शोभा व भाई संकेत भी गए। किचन में संकेत ने धारदार हथियार से कीर्ति की गर्दन पर तब तक वार किया जब तक उसका सिर धड़ से अलग नहीं हो गया।

Sponsored

पति को डरा कर फरार हुआ आरोपी भाई : जब लड़की के पति को सामान गिरने की कुछ आवाज आई तो वह दौड़ कर किचन में पहुंचा, जहां कीर्ति का श’व दो हिसों में फर्श पर पड़ा हुआ था। इससे पहले की अविनाश आरोपी को पकड़ पाता आरोपी हथियार लहराता हुआ मौके से फरार हो गया। इसके बाद वह पुलिस स्टेशन पहुंचा और सरेंडर कर दिया। पति के चिल्लाने की आवाज सुन पड़ोसियों को मामले की जानकारी हुई और पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। बाद में पुलिस ने आरोपी की मां को भी गिरफ्तार कर किया।

Sponsored

Comment here