मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की समय-सीमा बढ़ा दी है।
एनटीए ने जेईई मेन 2022 के आवेदन की तिथि अब पांच अप्रैल तक कर दी है।
पहले अंतिम तिथि 31 मार्च थी। एनटीए ने इस संबंध में गाइडलाइन भी जारी की है। एनटीए ने कहा है कि छात्रों के हित में यह निर्णय लिया गया है। आवेदन के लिए इच्छुक अभ्यर्थी जेईई मेन की वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इस वर्ष जेईई परीक्षा दो चरणों में अप्रैल और मई में आयोजित की जा रही है। जेईई के पहले चरण की परीक्षा 21 अप्रैल से चार मई तक होनी है। जेईई मेन 21 अप्रैल, 24 अप्रैल, 25 अप्रैल, 29 अप्रैल, एक और चार मई को आयोजित होगी।
