Accident

मुजफ्फरपुर; सुबह-सुबह सड़क पर दौड़े यमराज, दर्दनाक हादसे में 2 की मौत व 6 घायल

Swaraj Shrivastava
By Swaraj Shrivastava On October 18, 2020
1 min read 1.2k views

मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र में एनएच 57 पर हनुमान नगर चौक से पहले जय गुरुदेव लाईन होटल के समीप रविवार की सुबह अज्ञात वाहन ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी ‘ जिससे ऑटो की परखच्चे उड़ गए।

 

वहीं दो लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। जबकि 6 लोग घायल हो गये।घायलों को पीएचसी में इलाज़ के लिए भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया।

थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार ने बताया कि एक ऑटो में 8 लोग सवार थे। तेज रफ्तार से आ रही अनियंत्रित वाहन ने पीछे से ठोकर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है।फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाया है।

 

मामले की छानबीन की जा रही है। घायलों का इलाज किया जा रहा है। घटना के बाद घटना स्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।पुलिस ने ऑटो को जब्त कर लिया है।

Swaraj Shrivastava

Swaraj Shrivastava

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment