BIHAR

मुजफ्फरपुर में बेखौफ अपराधियों ने गोली मार कर दी युवक की हत्या, आक्रोशितों ने किया सड़क जाम

Editor
By Editor On September 9, 2020
1 min read 1.2k views

मुज़फ़्फ़रपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र के पकड़ी असली गाँव में अपराधियों ने एक युवक को गोली मार कर हत्या कर दी। इसके बाद सूचना मिलने पर म्रितक के परिजन उसे लेकर पीएचसी पहुंचे जहाँ चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बंगरा निजामत निवासी मिंटू तिवारी उर्फ मनोज तिवारी के रूप में हुई है।

घटना से आक्रोशित परिजनों तथा ग्रामीणों ने निमचौक पर सड़क पर शव रखकर जाम कर दिया है। जिससे साहेबगंज व देवरिया का मार्ग बाधित हो गया है। वहीं बताया जा रहा है इस मामले में पुलिस ने त्वरित कर करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि मृतक डीजल लेने बाइक से जा रहा था इसी दौरान रास्ते में गाँव के ही एक व्यक्ति मृतक के बाइक बैठ गया। दोनों पकड़ी असली पहुंचे जहाँ मिंटू तिवारी की गोली मार कर हत्या कर दी गयी।

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment