Breaking News

बड़ी खबर; ताजमहल में बम की सूचना से हड़कंप, पर्यटकों में असमंजस की स्थिति, जांच में जुटी पुलिस और सेना

Swaraj Shrivastava
By Swaraj Shrivastava On March 4, 2021
1 min read 1.2k views

ऐतिहासिक ताजमहल को गुरुवार को अचानक बंद कर दिया गया। सुबह के समय अचानक दोनों दरवाजों को बंद कर दिया गया। वहीं सीआईएसएफ के जवानों ने पर्यटकों को बाहर निकाल दिया। सीआईएसएफ, सेना और स्थानीय पुलिस अलर्ट हो गईं और अचानक से सेना और पुलिस की टीम ताजमहल में जांच पड़ताल के लिए पहुंच गईं।

 

 

 

पर्यटकों में असमंजस

इसके बाद पर्यटकों में खलबली मच गई। सैलानियों में उत्सुकता रही कि आखिर हुआ क्या है। सूत्र बताते हैं कि पूरे ताजमहल को फिलहाल चेक किया जा रहा है। अभी आधिकारिक बयान नहीं आया है।

 

 

 

सूर्योदय से खुलता है ताजमहल

गौरतलब है कि ताजमहल को सूर्योदय के समय खोला जाता है और सूर्यास्त के समय बंद किया जाता है। गुरुवार को भी ताजमहल को सूर्योदय के समय खोला गया था। पर्यटक सुबह के समय ताजमहल की खूबसूरती को निहारने के लिए आ रहे थे। लेकिन कुछ ही देर में अचानक ताजमहल में सीआईएसएफ के जवान और पुलिस के जवान पहुंच गए। बड़ी संख्या में पुलिसबल की हलचल से ताजमहल के अंदर मौजूद सैलानियों में खलबली मच गई। वहीं जवानों ने ताजमहल में मौजूद सभी पर्यटकों को बाहर निकालना शुरू कर दिया। चंद मिनटों में समूचे ताजमहल परिसर को खाली करा लिया गया।

 

पुलिसबल ने बंद कराए दोनों दरवाजे

ताजमहल में प्रवेश और निकास के लिए दो दरवाजे बने हैं। पुलिसटीम ने सैलानियों को ताजमहल से बाहर निकालने के बाद ताज के दोनों दरवाजे बंद करा दिए। सैलानियों के लिए टिकट खिड़की भी बंद कर दी गई। दूर दराज से आए सैलानी परेशान दिखे।

 

दो तरह के टिकट है ताजमहल पर

बता दें कि ताजमहल पर सैलानियों के लिए दो प्रकार के टिकट की व्यवस्था है। मुख्य गुंबद देखने के लिए दो सौ रुपये का शुल्क रखा गया है। वहीं 50 रुपये सामान्य दर है।

Swaraj Shrivastava

Swaraj Shrivastava

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment