BIHAR

SKMCH के PICU वार्ड में जिले के प्रभारी मंत्री मुकेश सहनी ने किया निरीक्षण, मरीज के परिजनों से भी ली जानकारी

Editor
By Editor On September 8, 2021
1 min read 1.2k views

जिले के प्रभारी मंत्री मुकेश सहनी रात करीब आठ बजे SKMCH पहुंचे। SKMCH अधीक्षक बीएस झा समेत सभी डॉक्टरों से बीमारी के बारे में जानकारी ली। इसके बाद पीकू वार्ड में जाकर निरीक्षण किया। मरीज के परिजन से बात की। उनसे पूछा की इलाज़ कराने में कोई दिक्कत तो नहीं है। परिजन ने संतुष्टि दिखाई।


इलाज से जुड़े उपकरण और दवाओं के साथ अन्य संसाधनों के बारे में जाना। शिशु रोग विभागाध्यक्ष डॉ. गोपाल शंकर साहनी ने मंत्री को बताया कि मौसम के बदलाव और जलजमाव को लेकर वायरस की चपेट मे बच्चे आ रहे है। बीमार बच्चों की संख्या में बढ़ोतरी हुई हैं। जो भी बच्चे अस्पताल पहुंच रहे है, उन्हें भर्ती करके इलाज की जा रही हैं।


वरदान साबित हो रहा ऑक्सिजन और नेमोलाइज़र:
डॉ. साहनी ने बताया की बच्चों को ऑक्सीजन और नेमोलाइजर प्राथमिक उपचार के रूप में वरदान साबित हो रहा है। जितने संख्या में बच्चे स्वस्थ्य होकर अस्पताल से छुट्टी ले रहे है, उससे अधिक बीमार होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं।


इलाज़ के प्रति सजग रहने को कहा:
मंत्री ने अधीक्षक और उपाधीक्षक को बच्चों के इलाज के प्रति सजग रहने को कहा। मंत्री ने कहा कि बच्चों के इलाज से जुड़े संसाधनों मे अगर कोईं कमी है, तो बताए उसे वह अपने स्तर से दूर करेंगे। ऑक्सिजन की कमी नहीं होने देने की बात कही।


Input: bhaskar

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment