मुजफ्फरपुर। काजीमोहम्मदपुर थाने के दामुचक से अपहृत आठवीं कक्षा का छात्र समीर कुमार पश्चिम बंगाल के वर्द्धमान में मिला है। मंगलवार की सुबह वह एक मंदिर के सामने भटक रहा था।
![]()
![]()
उसी दौरान उसके एक रिश्तेदार की नजर पड़ी। वे समीर को घर लाए और उसके स्वजनों को सूचना दी। यहां से उसके स्वजन और जांच अधिकारी रवाना हो चुके हैं। 12 दिन पहले कोचिंग जाने के दौरान उसका अपहरण कर लिया गया था। थाने में इसकी प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस का कहना है कि छात्र को यहां लाए जाने के बाद कोर्ट में 164 का बयान दर्ज कराया जाएगा। इसके बाद पूरा मामला स्पष्ट हो पाएगा।
![]()
![]()
तरह-तरह की चिंता सता रही थी
बता दें कि पुलिस में मामला दर्ज कराने के बाद जांच में कोई सुराग नहीं मिलने से स्वजनों के मन में तरह-तरह की चिंता सता रही थी। इस बीच उसके सही सलामत मिलने की सूचना पर स्वजनों ने राहत महसूस की । वैशाली बेदौलिया का मूल निवासी समीर दामुचक शिक्षक क्वार्टर में अपने दादा के साथ रहता था । 27 अगस्त की दोपहर अन्य दिनों की भांति दामूचक से कटही पुल स्थित कोचिंग के लिए साइकिल से निकला । शाम तक वह घर नहीं लौटा । जबकि शाम छह बजे तक वह घर लौट जाता था। इसके बाद उसकी खोजबीन शुरू की गई। इसमें पता चला कि वह कोचिंग गया ही नहीं था ।
![]()
![]()
केस के जांच अधिकारी भी उलझे थे
मामले में स्वजनों ने गत दिनों एसएसपी से मिलकर फरियाद की । इस पर एसएसपी ने थानाध्यक्ष को फटकार भी लगाई । गुत्थी सुलझाने को लेकर पुलिस ने दामुचक से लेकर छाता चौक तक लगे सीसी कैमरे को भी खंगाला। फुटेज में छात्र घर से निकलते दिखा, मगर छाता चौक पहुंचने का प्रमाण नहीं मिला । कोई सुराग नहीं मिलने से केस के जांच अधिकारी भी उलझे थे ।
![]()
![]()
Input: JNN




