BIHAR

क्या ‘बचपन का प्यार’ गाने वाले सहदेव को मिली 23 लाख की कार, जानिए सच

Editor
By Editor On August 10, 2021
5 min read 1.2k views

छत्तीसगढ़ के 10 साल के सहदेव दिर्दो ने जब से ‘बचपन का प्यार’ गाना गाया है, तब से ही वह रातो रात मशहूर हो गया है। इस गाने ने सोशल मीडिया पर धूम मचा रखी है। हालांकि जब सहदेव को सोशल मीडिया पर गाना गाते हुए पाया गया था, तब ऐसा किसी को भी अंदाजा नहीं था कि सहदेव इतनी जल्दी सुर्खियां बटोरने लग जाएगा।




सोशल मीडिया पर सहदेव को लेकर कई तरह के वीडियो वायरल हो रहे हैं। इतना ही नहीं मीडिया में भी सहदेव की खबरें जोरो-शोरों से सुर्खियां बटोर रही हैं। सहदेव को लेकर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ऐसा बताया जा रहा है कि जैसे दिर्दो को 23 लाख रूपये की कार गिफ्ट की जा रही हो।


MG ZS EV facelift कार माॅडल के पास सहदेव को खड़ा कर उन्हें सम्मानित करते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ऐसा लग रहा है कि दिर्दो को कार गिफ्ट की जा रही है। सहदेव का अपने परिवार के किसी सदस्य के साथ खड़ा होना तो आम बात है, लेकिन एमजी हेक्टर ब्रांच मैनेजर द्वारा सम्मानित किया जाना यह चौंकानें वाला लगता है।


इसके बाद वीडियो जैसे-जैसे आगे बढ़ता है, तब एमजी हेक्टर शोरूम की सेल्सगर्ल के हाथ में चाबी दिखती है, जो दिर्दो के पास खड़ी है, और यह सब देखने के बाद यही कयास लगाए जा रहे हैं कि सहदेव दीर्दो को 23 लाख की कार गिफ्ट की जा रही है। अगर आप भी कुछ ऐसा ही सोच रहे हैं तो चलिए सच्चाई जानते हैं कि यह खबर कितनी सही है?


View this post on Instagram

A post shared by Tube indian 💀🇮🇳 (@tube.indian)


मीडिया रिपोर्ट्स से पता चला कि दिर्दो को कार गिफ्ट नहीं की गई थी, बल्कि उन्हें 21 हजार रूपये का चेक गिफ्ट किया गया था। एमजी कंपनी के एक प्रवक्ता ने भी अपने बयान में कहा कि उनकी कंपनी ने सहदेव को कोई कार गिफ्ट नहीं की, बल्कि उन्हें 21,000 रूपये का इनाम दिया गया है। इससे पहले बुधवार को रैपर बादशाह ने अपने नए गीत ‘‘बचपन का प्यार’’ की एक सीरीज को लाॅन्च किया है, जिसमें दिर्दो मुख्य भूमिका में नजर आ रहा है। बीटूगेदर प्रोस द्वारा निर्देशित म्युजिक वीडियो में सहदेव दिर्दो के साथ बादशाह, गायिका आस्था गिल और संगीतकार रिको शामिल हैं।


आपको बतादें कि छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से ताल्लुक रखने वाले दिर्दो रातों-रात सोशल मीडिया पर स्टार बन गए हैं। जब से उनका ‘‘बचपन का प्यार’’ गाने का वीडियो वायरल हुआ है तब से ही पूरा देश इन्हें पहचानने लगा है। दिर्दो का वायरल हुआ वीडियो 2019 का है, जिसे उन्होंने अपनी क्लास में गाया था और उनके शिक्षक द्वारा उसे रिकाॅर्ड कर लिया गया था।

Input: ND

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment