BIHAR

5 साल के मासूम को मिठाई खिलाकर किया अगवा फिर बेरहमी से कर डाली हत्या

Abhishek
By Abhishek On August 4, 2021
1 min read 1.2k views

बिहार के जमुई से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. मामला जिले के चंद्रदीप थाना इलाके के मानपुर गांव का है, जहां एक 5 साल के मासूम की मारपीट करते हुए गला दबाकर हत्या (Kid’s Murder In Jamui) कर दी गई. हत्या का आरोप गांव के ही एक युवक पर लगा है. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार, 5 साल के मासूम की हत्या की घटना पुराने जमीनी विवाद (Land Dispute) को लेकर अंजाम दिया गया है.

5 साल का मासूम आशुतोष सोमवार की दोपहर से लापता था. परिवार वालों ने काफी खोजबीन किया, लेकिन बच्‍चे का कुछ पता नहीं चल सका था. इस बारे में चंद्रदीप पुलिस को भी सूचना दी गई थी, लेकिन देर रात यह पता चला कि उसकी हत्या कर दी गई है. फिर मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन करते हुए बच्चे के शव को गांव के ही एक घर से बरामद किया. पुलिस ने हत्या के आरोपी सुमन ठाकुर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि मासूम आशुतोष को गांव के ही एक 23 साल के युवक सुमन ठाकुर ने पहले दुकान से खरीद कर मिठाई खिलाई और फिर बहाने से अपने साथ लेकर गया था.

काफी देर के बाद जब बच्चा घर नहीं लौटा तब परिवार वाले ढूंढ़ने लगे. गांव के आसपास भी तलाशी की गई, लेकिन कहीं पता नहीं चला. इस बीच आरोपी सुमन मासूम आशुतोष को अपने घर ले गया और फिर बेरहमी से उसके साथ मारपीट करते हुए उसकी गला दबाकर हत्या कर दी. मृतक के शव पर धारदार हथियार से चोट के कई निशान देखे गए हैं. काफी खोजबीन के बाद जब परिवारवालों ने आरोपी पर दबाव डाला और उसके घर की तलाशी ली गई तो घर की छत पर बच्चे का शव मिला. परिवारवालों का आरोप है कि गांव के नंदलाल साव और संदीप के कहने पर सुमन ने उसकी हत्या कर दी. इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है.

चंद्रदीप थाना अध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि पुराने विवाद को लेकर मासूम की हत्या की गई है. परिजन ने तीन लोगों को अभियुक्त बनाया है. तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है. मासूम आशुतोष सोमवार के दिन से लापता था जिसका शव अभियुक्त के घर से ही बरामद हुआ है. बच्चे की बेरहमी से हत्या की गई है.

 

 

Input: DTW News

Abhishek

Abhishek

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment