BIHAR

BREAKING: ताबड़तोड़ फायरिंग से दहल उठा मुजफ्फरपुर, मुखिया पति को लगी गोली

Editor
By Editor On July 30, 2021
2 min read 1.2k views

ताबड़तोड़ फायरिंग से देर शाम मुजफ्फरपुर दहल उठा। बाइक सवार अपराधियों द्वारा पियर थाना क्षेत्र अंतर्गत हत्था ओपी इलाके में सखौरा स्थित चिमनी पर मुखिया पति को गोली मार दी गई।।




घायल व्यक्ति की पहचान समस्तीपुर जिले के सैदपुर पंचायत की मुखिया अनीता देवी के पति अशोक दास के रूप में हुई है।


बताया जा रहा है कि मुखिया पति अपने साथी के साथ चिमनी पर एक कमरे में ताश खेल रहे थे इसी दौरान सैदपुर पंचायत के समिति सदस्य कृष्ण साहनी अपने अन्य साथियों के साथ हथियार से लैस होकर पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिस दौरान एक गोली सीधे मुखिया पति अशोक दास के पेट में जा लगी है।।


घायल को आनन-फानन मे स्थानीय लोगों के सहयोग से बैरिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment