BIHAR

हंसराज स्कूल से पढ़ाई, इंजीनियरिंग में किया टॉप, ऐसी थी सुशांत सिंह राजपूत की कॉलेज लाइफ

Swaraj Shrivastava
By Swaraj Shrivastava On June 14, 2021
2 min read 1.2k views

बॉलीवुड के उभरते सितारों में से एक रहे सुशांत सिंह राजपूत की 14 जून 2020 को मौत हो गई थी. वह 34 साल के थे और बॉलीवुड में अपने कदम जमा रहे थे. सुशांत के निधन के बाद बताया गया था कि डिप्रेशन का शिकार थे. सुशांत की मौत का कारण जो भी हो लेकिन उनके फैंस और करीबी उन्हें एक बेहद समझदार इंसान के रूप में जानते थे.

 

सुशांत सिंह राजपूत

 

एक्टिंग में सुशांत सिंह राजपूत एक मंझे हुए कलाकार थे तो वहीं वह पढ़ाई में भी होशियार रहे थे. मिडिल क्लास परिवार से ताल्लुक रखने वाले सुशांत ने ऑल इंडिया इंजीनियरिंग एंट्रेस एग्जामिनेशन में 7वीं रैंक हासिल की थी. आज आपको बता रहे हैं उनकी कॉलेज लाइफ के बारे में.
 

सुशांत सिंह राजपूत

 

इंजीनियरिंग एंट्रेस एग्जामिनेशन में 7वीं रैंक आने के बाद उन्होंने दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (DCE) (अब दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी) में मैकेनिकल इंजीनियरिंग कोर्स में एडमिशन लिया था. जिसके बाद उन्होंने बीच में इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़ दी थी. फिर वह ग्लैमर की दुनिया में आगे बढ़ने लगे.
 

सुशांत सिंह राजपूत

 

कैसी थी कॉलेज लाइफ?

सुशांत ने एक टीवी शो में अपने कॉलेज लाइफ बारे में खुलकर बातचीत करते हुए बताया था, “जब मैं DCE में पढ़ता था तब अपने कॉलेज में एक अच्छे स्टूडेंट के तौर पर जाना जाता था, लेकिन मुझे फर्स्ट सेमेस्टर में हॉस्टल से निकाल दिया गया था. ”

 

 

सुशांत सिंह राजपूत

 

सुशांत ने बताया हमारे कॉलेज का एक नियम था. जिसमें शाम 7 बजे के बाद हॉस्टल में एंट्री नहीं मिलती थी. इसलिए जब मैं सुबह निकलता था तो अगली सुबह हॉस्टल में वापस आना पड़ता था. ताकि एंट्री मिल जाए. सुशांत ने बताया था, शुरू से ही मेरी इंजीनियरिंग में रुचि थी. लेकिन जब थर्ड ईयर में 6th सेमेस्टर में छह महीने बाकी थे तब पढ़ाई छोड़ दी थी.
 

सुशांत सिंह राजपूत

 

पटना में पले बढ़े सुशांत सिंह राजपूत ने शहर के ही सेंट कैरन हाई स्कूल और नई दिल्ली के हंसराज मॉडल स्कूल से अपनी स्कूलिंग पूरी की थी. 12वीं के बाद वे इंजीनियरिंग लाइन में गए थे. इंजीनियरिंग के दौरान ग्लैमर की दुनिया में अपनी जगह बनाने के लिए उन्होंने डांस शुरुआत से की थी.

 

सुशांत सिंह राजपूत

 

साल 2008 में बालाजी टेलीफिल्म्स टीम ने उन्हें किस देश में है मेरा दिल के लिए चुना था और फिर सुशांत का नया सफर शुरू हो गया. इसके बाद वे पव‍ित्र रिश्ता सीरियल में नजर आए. इस सीरियल को छोड़ने के बाद वह फिल्मों में काम करने लगे थे.

 

सुशांत सिंह राजपूत

 

फिल्म काई पो छे से सुशांत ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. हालांकि उन्हें सबसे ज्यादा शोहरत भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक ‘एमएस धोनी: द अनटॉल्ड स्टोरी’ में लीड रोल निभाकर मिली थी.

Swaraj Shrivastava

Swaraj Shrivastava

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment