BIHAR

Bhuvan Bam के माता-पिता का कोरोना से निधन, यूट्यूबर ने कहा- सब कुछ बिखर गया

Editor
By Editor On June 13, 2021
4 min read 1.2k views

कोरोना महामारी तमाम लोगों से उनके अपनों को छीन लिया है। कुछ लोग तो ऐसे हैं जो कोरोना काल में अपने मां-बाप दोनों से बिछड़ गए। हाल ही में पॉप्युलर यूट्यूबर भुवन बाम (Bhuvan Bam) ने इस वायरस के कारण अपने माता-पिता दोनों को खो दिया है। भुवन बाम ने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट शेयर की है। उनकी पोस्ट पढ़कर आपकी आंखों में आंसू आ जाएंगे।


Muzaffarpur Wow Ads Insert Website

भुवन बाम ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट अपने अपने माता-पिता के साथ की कई तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने इन तस्वीरों के साथ लिखा, ‘कोविड की वजह से मैंने अपनी दोनों लाइफलाइंस को खो दिया। आई और बाबा के बिना कुछ भी पहले जैसा नहीं रहेगा। एक महीने में सब बिखर चुका है। घर, सपने, सब कुछ। मेरी आई मेरे पास नहीं है, मेरे बाबा मेरे पास नहीं हैं। अब शुरू से जीना सीखना पड़ेगा। मन नहीं कर रहा।’

भुवन बाम ने पोस्ट में आगे लिखा, ‘क्यां मैं एक अच्छा बेटा था? क्या मैंने उन्हें बचाने के लिए सबकुछ किया? मुझे अब हमेशा इन सवालों के साथ जीना होगा। मैं उन्हें दोबारा देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता। मैं दुआ करता हूं कि वो दिन जल्दी आए।’ भुवन बाम की पोस्ट पर उनके फैंस सहित तमाम सेलेब्स और दोस्त सांत्वना दे रहे हैं।


बता दें कि बीते साल 2020 में नवंबर में भुवन बाम भी कोरोना संक्रमित हो गए थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया था कि उन्हें कोविड हुआ है। जिसके बाद से लगातार वो अपने घर पर ही थे।

Ads

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment