BIHAR

बड़ी खबर; बेगूसराय में भीषण आग में 200 घर जले, खाना बनाने के दौरान हुआ हादसा, जान बचाकर भागे लोग

Swaraj Shrivastava
By Swaraj Shrivastava On April 19, 2021
1 min read 1.2k views

बेगूसराय के रमजानपुर स्थित बिशनपुर टोला में खाना बनाने के दौरान लगी भीषण आग में 200 घर जलकर राख हो गए हैं। आग की बढ़ती लपटें देख लोगों ने समझदारी दिखाई और जान बचाकर घर से भागे। हालांकि अगलगी में कई मवेशी और लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई है, लेकिन अभी तक किसी की हताहत की सूचना नहीं है। आग लगते ही मोहल्ले में अफरातफरी का माहौल हो गया। लोग इधर-उधर भागने लगे। चीख-पुकार से चारों ओर भगदड़ मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से फायर ब्रिगेड आग बुझाने में जुट गई। सभी घर गरीब-गुर्बे के थे। झुग्गी झोपड़ी में आग लगने से लोगों का आशियाना उजड़ गया है।

 

undefined - Dainik Bhaskar

देखते ही देखते आग ने लिया विकराल रूप
स्थानीय लोगों ने बताया कि खाना बनाने के दौरान मोहल्ले में किसी के घर में आग लग गई। इसके बाद घर से आग की तेज लपटें आसमान छूने लगी। देखते ही देखते आग ने सैकड़ों घरों को अपनी चपेट में ले लिया। मोहल्ले में आग लगने से हाहाकार मच गया। भगदड़ मचने के कारण पूरा माहौल दहशत वाला हो गया।

 

अगलगी का नजारा। - Dainik Bhaskar
अगलगी का नजारा।

करीब 200 घरों की लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो गई। लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर, घर में बंधे मवेशियों को नहीं निकाल पाए, जिसके कारण कई मवेशियों की भी इसमें जान चली गई। सभी घर झुग्गी झोपड़ी एवं एस्बेस्टस के थे। वही बेगूसराय के CO उत्पल हिवान ने बताया कि लाखो थाना अंतर्गत रमजानपुर स्थित बिशनपुर टोला में अचानक आग लग गई। इस अगलगी में 200 से अधिक घर जलने की पुष्टि हुई है। जिला प्रशासन के द्वारा जान-माल की क्षति का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल कई थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर राहत सामग्री वितरण का काम की जा रही है।

Swaraj Shrivastava

Swaraj Shrivastava

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment