यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। योगी ने खुद ट्वीट कर जानकारी दी है कि शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने कोविड की जांच कराई और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं सेल्फ आइसोलेशन में हूं और चिकित्सकों के परामर्श का पूर्णतः पालन कर रहा हूं। सभी कार्य वर्चुअली संपादित कर रहा हूं।
सीएम योगी ने ट्वीट कर बताया है कि प्रदेश सरकार की सभी गतिविधियां सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं। इस बीच जो लोग भी मेरे संपर्क में आएं हैं वह अपनी जांच अवश्य करा लें और एहतियात बरतें। बता दें कि इससे पहले आज सुबह ही पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा योगी सरकार में मंत्री आशुतोष टंडन की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
सम्बंधित ख़बरें
धोनी की याचिका पर पूर्व IPS अफसर को सजाः मद्रास हाईकोर्ट ने 15 दिन जेल की सजा सुनाई; IPL मैच फिक्सिंग का आरोप लगाया था…
बिना परीक्षा रेलवे में नौकरी करने के लिए सुनहरा अवसर, करना होगा बस ये काम…
ANIMAL ने बाहुबली-2 को पछाड़ा, खतरे में अब इन दो फिल्मों का ये Record…
पैसा कमाने वालों पर भारी पड़ रहे है बेरोजगार, इस मामले में निकले आगे…
मुश्किल में पड़ीं देश की पहली ट्रांसजेंडर विधायक, मामला हुआ दर्ज
कल से ही आइसोलेट हैं सीएम :
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद को मंगलवार से ही आइसोलेट कर लिया था। वह अपना सारा कामकाज अपने आवास से वर्चुअली कर रहे थे। कोरोना स्थिति पर रोजाना होने वाली टीम 11 की बैठक उन्होने मंगलवार को वर्चुअली ही संबोधित किया था। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को ट्वीट करके बताया था कि उनके कार्यालय के कुछ अधिकारी कोरोना से संक्रमित हुए हैं। यह अधिकारी उनके संपर्क में रहे हैं, अतः उन्होंने एहतियातन अपने को आइसोलेट कर लिया है एवं सभी कार्य वर्चुअली कर रहे हैं। आज सीएम की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ गई है।