मुजफ्फरपुर: सदातपुर से शनिवार देर शाम गिरफ्तार एक अपराधी को रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। तलाशी लेने के दौरान पुलिस ने उसके पास से एक कट्टा व एक कारतूस बरामद किया। एएसपी पश्चिमी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि सदातपुर में अपराधियों के जुटने की सूचना मिली थी।




इसी के आधार पर छापेमारी की गई। उसकी पहचान सदातपुर निवासी मोहम्मद हसनैन के रूप में हुई है। उसपर कांटी व पानापुर ओपी में पहले से केस दर्ज है। पूछताछ के बाद रविवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


सम्बंधित ख़बरें
बिना परीक्षा रेलवे में नौकरी करने के लिए सुनहरा अवसर, करना होगा बस ये काम…
ANIMAL ने बाहुबली-2 को पछाड़ा, खतरे में अब इन दो फिल्मों का ये Record…
पैसा कमाने वालों पर भारी पड़ रहे है बेरोजगार, इस मामले में निकले आगे…
मुश्किल में पड़ीं देश की पहली ट्रांसजेंडर विधायक, मामला हुआ दर्ज
बिना सूचना के गायब थे 58 गुरुजी, के के पाठक ने लिया एक्शन और फिर….

Input: Hindustan
