BIHAR

Bihar Board Inter Result 2021: बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजे आज होंगे जारी, बस एक क्लिक में यहां मिलेगा रिजल्ट

Editor
By Editor On March 26, 2021
4 min read 1.2k views

Bihar Board Class 12 Result 2021: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2021 का इंतजार अब खत्म होने वाला है। बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट आज यानी 26 मार्च, दिन शुक्रवार को जारी किया जाएगा। बिहार बोर्ड की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा के नतीजे दोपहर तीन बजे घोषित होंगे। बिहार बोर्ड रिजल्ट को ऑनलाइन ही जारी करेगा। बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक बेवसाइट onlinebseb.in , biharboardonline.bihar.gov.in व biharboardonline.com पर अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे। बोर्ड के अनुसार, 2021 में इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए करीब साढ़े 13 लाख छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जिसमें से कुल 7.03 लाख छात्र और 6.46 लाख छात्राएं शामिल हैं।

अगर आप चाहते हैं कि रिजल्ट जारी होते ही आपको मोबाइल पर अलर्ट या नोटिफिकेशन आ जाए तो इसके लिए आपको नीचे दिए गए लिंक पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद जैसे ही रिजल्ट जारी होगा, आपको लाइव हिंदुस्तान सबसे पहले नोटिफिकेशन भेजेगा जिसमें दिए गए लिंक पर क्लिक कर आप रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

पाएं Bihar Board Inter Result 2021 का अलर्ट सबसे पहले, Registration के लिए क्लिक करें

नीचे दिए गए लिंक पर करें रजिस्ट्रेशन

बिहार बोर्ड (आर्ट्स) : 12 वीं 2021 का रिजल्ट बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट आर्ट्स रिजल्ट 2021

बिहार बोर्ड (कॉमर्स) : 12 वीं 2021 का रिजल्ट बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट कॉमर्स रिजल्ट 2021

बिहार बोर्ड 12 वीं साइंस 2021 का रिजल्ट बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट साइंस रिजल्ट 2021

बिहार बोर्ड (आर्ट्स वोकेशनल) : 12 वीं 2021 का रिजल्ट बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट आर्ट्स वोकेशनल रिजल्ट 2021

Bihar Board 12th Result: ऐसे देख पाएंगे रिजल्ट
1. रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट या लाइव हिंदुस्तान पर विजिट करें।
2. रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
3. रिजल्ट के लिंक पर मांगे गए विवरण जैसे रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर या अन्य किसी क्रेडेंशियल्स के जरिए लॉगिन करेंष
4. जानकारी भकर सबमिट करते ही आपका परिणाम आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

रिजल्ट जारी होने के बाद बिहार बोर्ड सप्लीमेंट्री की प्रक्रिया को शुरू करेगा। राज्य के 1,443 केंद्रों में 01-13 फरवरी 2021 के बीच इंटरमीडिएट परीक्षा को आयोजित किया गया था। आपको बता दें कि बिहार इस साल बोर्ड परीक्षा लेने वाला पहला राज्य था। इसके बाद बिहार बोर्ड ही सबसे पहले बोर्ड परीक्षा के नतीजे भी जारी कर रहा है। परीक्षा कोविड-19 के निर्देशों के अनुसार आयोजित की गई थी। बोर्ड की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार, परीक्षा के दौरान फेस मास्क पहनना अनिवार्य था।

Muzaffarpur Wow Ads Insert Website

Input: Hindustan

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment