Breaking News

आ गया वॉट्सऐप का देसी वर्जन, सरकारी ऑफिशियल्स ने शुरू किया Sandes ऐप का इस्तेमाल, जानें क्या है खास

Swaraj Shrivastava
By Swaraj Shrivastava On February 8, 2021
1 min read 1.2k views

कुछ सरकारी अधिकारियों ने वॉट्सऐप का देसी वर्जन यानी की Sandes ऐप का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है. पिछले साल भारत सरकार ने कहा था कि, वो वॉट्सऐप जैसे एक चैट फीचर पर काम कर रही है. ऐसे में अब Sandes ऐप पूरी तरह तैयार हो गया है जहां मंत्रालय के कुछ अधिकारियों ने इस ऐप का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है. गवर्नमेंट इंस्टैंट मैसेजिंग सिस्टम एक बेहद आसान इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप है. पिछले साल सरकार जब इसका ऐलान किया था तो लोगों को लगा था कि इसका नाम GIMS होगा लेकिन आखिरकार अब इसको देसी नाम मिल चुका है.

बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के अनुसार gims.gov.in पर जब आप जाएंगे तो आपको इस ऐप के बारे में जानकारी मिलेगी.यहां आपको ये भी बताया गया है कि आप कैसे लॉगइन कर सकते हैं. किसी भी ऑप्शन पर टैप कर आप उसे पढ़ सकते हैं. फिलहाल जो ऑथेंटिकेशन का तरीका है वो सिर्फ सरकारी ऑफिशियल्स के लिए ही है.

आम पब्लिक के लिए किया जाएगा बाद में रोलआउट

 

रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि फिलहाल वॉट्सऐप का देसी वर्जन सिर्फ सरकारी ऑफिशियल्स के लिए ही है. ऐसे में इसे आम पब्लिक के लिए कब रोलआउट किया जाएगा फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है लेकिन ऐसा जल्द ही किया जा सकता है.

 

Sandes ऐप iOS और एंड्रॉयड दोनों प्लेटफॉर्म पर काम करता है. ये वॉयस और डेटा सपोर्ट करता है. ये एक मॉर्डन डे चैटिंग ऐप है. इस ऐप का बैकएंड नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर हैंडल करता है जो आईटी मंत्रालय के अंतर्गत आता है. बता दें कि Sandes ऐप की टाइमिंग बेहद शानदार हो सकती है क्योंकि एक तरह जहां वॉट्सऐप को अपनी प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर पहले ही फजीहत झेलनी पड़ रही है तो वहीं लोग भी अब दूसरे ऐप्स की तलाश में हैं.

Swaraj Shrivastava

Swaraj Shrivastava

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment