BIHAR

Bihar Petrol Diesel Price Today: पटना, गया, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया में सस्ता हुआ पेट्रोल डीजल, भागलपुर समेत पूरे बिहार में आज तेल के दाम

Swaraj Shrivastava
By Swaraj Shrivastava On September 22, 2022
1 min read 1.2k views

बिहार में तेल कंपनियों ने गुरुवार को राहत देते हुए कई जिलों में पेट्रोल और डीजल के दाम कम किए हैं। पटना, गया, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, गोपालगंज, समस्तीपुर समेत कई शहरों में पेट्रोल-डीजल सस्ता हो गया है।

हालांकि, भागलपुर समेत कुछ जिलों में तेल की कीमतों में हल्का इजाफा देखा गया।

 

पटना में गुरुवार को पेट्रोल 24 पैसे और डीजल 22 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया। पूर्णिया में पेट्रोल के दाम में 54 पैसे और डीजल में 50 पैसे प्रति लीटर की गिरावट आई।

 

इसी तरह मुजफ्फरपुर में पेट्रोल के भाव 24 पैसे और डीजल के 23 पैसे प्रति लीटर की दर से कम हो गए। गया में तेल 4 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ।

 

इसके अलावा औरंगाबाद, बांका, दरभंगा, गोपालगंज, भभुआ, कटिहार, खगड़िया, लखीसराय, मुंगेर, समस्तीपुर, शिवहर, सीतामढ़ी और सुपौल में भी पेट्रोल-डीजल के रेट में कमी आई है।

 

हालांकि, भागलपुर में पेट्रोल के दाम में 56 पैसे और डीजल में 52 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई। इसके अलावा बेगूसराय, आरा, मधेपुरा, सासाराम, सहरसा, हाजीपुर और बेतिया में भी तेल महंगा हो गया।

जबहानाबाद, जमुई और शेखपुरा में गुरुवार को पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर हैं। यहां तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

बिहार के अलग-अलग शहरों में 22 सितम्बर 2022 को पेट्रोल-डीजल के दाम

शहर पेट्रोल रु.प्रति लीटर डीजल रु. प्रति लीटर

अररिया 109.23 95.88

अरवल 107.94 94.69

औरंगाबाद 108.35 95.07

बांका 108.46 95.15

बेगूसराय 107.18 93.96

भागलपुर 108.58 94.27

भोजपुर 107.14 94.88

बक्सर 108.79 95.48

दरभंगा 107.82 94.56

पू. चंपारण 108.57 95.28

गया 108.31 95.04

गोपालगंज 108.66 95.36

जहानाबाद 107.80 94.56

जमुई 108.96 95.64

कैमूर 109.16 95.83

कटिहार 108.70 95.38

खगड़िया 107.28 94.05

किशनगंज 109.90 96.50

लखीसराय 108.74 95.44

मधेपुरा 108.15 94.87

मधुबनी 108.57 95.26

मुंगेर 108.69 95.37

मुजफ्फरपुर 107.98 94.70

नालंदा 107.85 94.61

नवादा 108.22 94.96

पटना 107.24 94.04

पूर्णिया 108.57 95.26

रोहतास 108.80 95.49

सहरसा 108.15 94.87

समस्तीपुर 107.21 93.99

सारण 108.28 94.01

सीवान 108.62 95.32

शेखपुरा 108.42 95.14

शिवहर 108.56 95.25

सीतामढ़ी 108.68 95.36

सुपौल 108.25 95.96

वैशाली 107.96 94.68

प. चंपारण 109.61 96.25

 

Swaraj Shrivastava

Swaraj Shrivastava

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment