BIHAR

नये साल में जाम छलकाने वालों पर पुलिस की नज़र, बढ़ाई जाएगी गश्ती

Swaraj Shrivastava
By Swaraj Shrivastava On December 26, 2020
1 min read 1.2k views

शराबी, शराब तस्कर व माफिया की सतत निगरानी करते हुए त्वरित कार्रवाई का निर्देश सिटी एसपी राजेश कुमार ने गुरुवार को थानेदारों व ओपी प्रभारियों को दिया है। उन्होंने कहा है कि नया साल नजदीक है। ऐसे मौकों पर मद्यनिषेद कानून का सख्ती से पालन होना चाहिए। ‘जाम छलकाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाए।

 

 

इसके बाद कड़े रुख अपनाते हुए गायघाट थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार ने भी शराब माफियायों पर नकेल कसने में जुटी हुई है। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर रही है। नये साल में जाम छलकाने पर गायघाट पुलिस की नज़र रखी जा रही है।

 

थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार ने बताया कि इस बार प्रशासन सख़्त हैं। रात्रि गस्ती के द्वारा भी सूचना मिलने पर छापेमारी जारी हैं। शराब मामले में किसी को भी बख्शा नहीं जा रहा है।

Swaraj Shrivastava

Swaraj Shrivastava

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment