BIHAR

मुजफ्फरपुर में नए साल के जश्न से पहले पकड़ाई शराब की बड़ी खेप, शहर में एक डिलीवरी बॉय भी पकड़ाया

Editor
By Editor On December 23, 2020
1 min read 1.2k views

मुजफ्फरपुर में उत्पाद विभाग ने नव वर्ष से पहले शराब की एक बड़ी खेप को बरामद किया है, वहीं एक डिलीवरी बॉय को भी पकड़ा है।

बता दे कि उत्पाद विभाग द्वारा नव वर्ष को देखते हुए चार टीमों का गठन किया है जो शराब की सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई करेगी। वही बीती रात भी टीम को गुप्त सूचना मिली कि सिलौत मनियारी में शराब की एक बड़ी खेप आई है।

Muzaffarpur Wow Ads Insert Website

टीम ने तुरंत ही सूचना पर उक्त स्थल पर छापेमारी की जहां एक ट्रक पर लदी तकरीबन 300 पेटी शराब बरामद हुई। शराब अरुणाचल प्रदेश निर्मित से जिसे मुजफ्फरपुर के विभिन्न शराब कारोबारियों को डिलीवर करना था।

वही टीम ने मुजफ्फरपुर के कंपनी बाग से भी एक डिलीवरी बॉय को धर दबोचा है। बताया जा रहा है कि उक्त डिलीवरी ब्वॉय मारुति जैन से अपने ग्राहकों को शराब की डिलीवरी पहुंचाया करता था।

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment