BIHAR

मुजफ्फरपुर; सोमी आमवस्य पर साहुपोखर मंदिर में हुआ भगवान भोलेनाथ का महाश्रृंगार

Editor
By Editor On December 14, 2020
1 min read 1.2k views

सोमी अमावस्या पर भगवान भोलेनाथ का हुआ महाश्रृंगार, जल्द से जल्द आमलोगो तक पहुंचे कोरोना वैक्सीन-प्रभात कुमार, साहूपोखर महादेव मंदिर मे सोमी अमावस्या को लेकर साहूपोखर पूजा समिति की ओर से भगवान भोलेनाथ का महाश्रृंगार किया गया।

Muzaffarpur Wow Ads Insert Website

पंडित संजय झा उर्फ पिंटू बाबा और पंडित राकेश तिवारी ने पूरे विधि विधान से मंत्रोच्चारण के साथ भगवान शंकर की सर्वप्रथम दुध,दही,घी,मध,शक्कर,ईख रस और गंगाजल से अभिषेक कराया उसके उपरांत बिल्वपत्र,दुभी,भांग,धतुर अर्पित करने के बाद रंग-बिरंगे,फूल-माला,पान का पत्ता,भस्म,अष्टगंध और वस्त्र से श्रृंगार कर भोग लगाया और आरती कराई।

पूजा समिती के संयोजक प्रभात कुमार ने बताया कि जनकल्याण के उद्देश्य और जल्द से जल्द कोरोना वैक्सीन आमलोगो तक पहुंचे इसी कामना से पूजा अर्चना की गयी है।

इस दौरान पुजारी जितेन्द्र तिवारी,आलोक बाबा,विवेकानंद मिश्र,श्रीरंजन साहू,मनीष सोनी,धीरज सिन्हा,प्रिंसु मोदी,संजीव गुप्ता,रंजीत महतो,दिनेश साह,राजा,प्रकाश,डिंपल ओझा आदि मौजूद रहे।

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment