BIHAR

बिहार में अपराधियों का तांडव, जदयू नेता और पूर्व पंचायत समिति सदस्य की गोली मारकर हत्या

Swaraj Shrivastava
By Swaraj Shrivastava On December 6, 2020
1 min read 1.2k views

बिहार में अपराध की वारदातों में लगातार इजाफा हो रहा है. ताजा मामला खगड़िया जिला से जुड़ा है जहां अपराधियों ने रविवार की अहले सुबह हत्या (Murder In Khagaria) की घटना को अंजाम दिया. खगड़िया के बेलदौर थाना क्षेत्र के बाबा बासा के पास अपराधियों ने रविवार की सुबह मॉर्निंग वॉक (Morning Walk) के दौरान पंचायत समिति के पूर्व सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी.

अपराधियों ने बेलदौर पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य नरेश राम को चार गोलियां मारी जिसके बाद उसे इलाज के लिए बेलदौर पीएचसी लाया गया लेकिन इलाज के दौरान मौत हो गई. बताया जा रहा है कि सुबह पीडब्ल्यूडी पथ के बेलदौर भगवती स्थान समीप टहलने के दौरान अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया और गोलियां मारी.

 

अहले सुबह हुई हत्या की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर दिया है और टायर जलाकर प्रदर्शन भी कर रहें हैं. फिलहाल पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुटी है. हत्या की इस घटना को किन कारणों से अंजाम दिया गया है फिलहाल इसका पता नहीं लग सका है. इस मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है.

Swaraj Shrivastava

Swaraj Shrivastava

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment