BIHAR

मुजफ्फरपुर; आपसी विवाद में हुई जमकर फायरिंग, VIDEO हुआ सोशल मीडिया पर Viral

Editor
By Editor On September 10, 2020
1 min read 1.2k views

मुज़फ़्फ़रपुर जिले के कुढ़नी थाना के तुर्की ओपी इलाके के गोरिहारी गांव मे दो गुटो के बीच जमकर झड़प हो गई।।

दोनो पक्षों के बीच इस खूनी संघर्ष में घायलो को कुढ़नी अस्पताल मे भर्ती कराया।। वहीं घटना की सूचना मिलते ही तुर्की ओपी प्रभारी ललित कुमार ने मौके पर पहुच कर मामले को शांत कराया।

घायल रोशन कुमार ने बताया कि संजीत कुमार सिंह, मनीष सिंह, आदि ने हवाई फायरिंग भी किया है, लेकिन यह महज गनीमत रही कि किसी को गोली नही लगी।

वहीं ओपी अध्यक्ष ने बताया कि मामले की छानबीन कर आगे की कार्यवाई की जा रही है।

बता दे की उक्त घटना के हवाई फायरिंग का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया था।

मामले में एसएसपी जयंत कांत ने बताया कि मामला आपसी विवाद का है, FIR दर्ज हो गई है और जल्दी ही दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment