BIHAR

मुजफ्फरपुर के दिघरा कांड में अपह्रत बच्ची की सकुशल बरामदगी को लेकर विपक्ष ने निकला आक्रोश मार्च

Editor
By Editor On September 9, 2020
1 min read 1.2k views

मुज़फ़्फ़रपुर में बीते दिनों देर रात को जिला के सदर थाना क्षेत्र के दिघरा गांव में अज्ञात बदमाशों के द्वारा घर मे घुसकर एक नाबालिक बच्ची के अपहरण किया जाने और डकैती मामले में अब राजनीति संगठन के द्वारा प्रदर्शन तेज हो गया है।।

आपको बता दें कि बीते 4 दिनों हुए इस कांड में अब तक बच्ची के बरामदगी नही होने पर लोगों का प्रदर्शन शुरू हो गया है. इसी क्रम में बुधवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के द्वारा क्लब रोड से लेकर जिलाधिकारी कार्यालय तक विभिन्न मार्गों होते हुए आक्रोश मार्च निकाला गया है।।

आक्रोश मार्च में बिहार सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा वहीं धर्मवीर शुक्ला ने कहा कि पुलिस को दिया हुआ समय समाप्त हो चुका है इसके बावजूद अभी तक बच्ची की बरामदगी नहीं गई जिस कारण समाज मे काफी आक्रोश है और आगे 12 तारीख तक अगर बच्ची की बरामदगी नहीं होती है तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा और मुजफ्फरपुर को बंद किया जाएगा ।।

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment