Sponsored
Breaking News

सेल्फ स्टडी के सहारे पहले प्रयास में वैभव ने क्रैक की BPSC परीक्षा, पाया 20वां स्थान, अब UPSC की तैयारी

Sponsored

वैभव प्रिय ने पहले ही प्रयास में बीपीएससी में सफलता हासिल की है। अपनी सफलता का श्रेय पिता को देते हुए वेभव बताते हैं, उनका शुरू से ही लक्ष्य था कि सिविल सेवा में ही जाना है।

बिहार के मुजफ्फरपुर शहर के वैभव प्रिय ने पहले ही प्रयास में बीपीएससी में सफलता हासिल की है। उन्हें 20वीं रैंक मिली है। वे डीएसपी बनेंगे। वे शहर के नया टोला सब्जी मंडी में रहते हैं।

Sponsored

पिता रेलवे से सीनियर पर्सनल ऑफिसर के रूप में रिटायर्ड हुए हैं। अपनी सफलता का श्रेय पिता को देते हुए वेभव बताते हैं, उनका शुरू से ही लक्ष्य था कि सिविल सेवा में ही जाना है।

Sponsored

घर से ही सिविल सेवा की तैयारी

बीपीएससी में योगदान देने के साथ ही वे यूपीएससी की तैयारी जारी रखेंगे। यूपीएससी में यह उनका दूसरा प्रयास होगा। सितंबर में होने वाली मेंस परीक्षा में वे शामिल होंगे।

Sponsored

वैभव ने एनआईटी प्रयागराज से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। 2019 में पासआउट होने के बाद उन्होंने कैंपस प्लेसमेंट में हिस्सा नहीं लिया। सीधे घर आ गए।

Sponsored

इसके बाद सिविल सर्विसेस की तैयारी करने दिल्ली गए। वहां 6 महीने बाद ही कोरोना आ गया। इस कारण वे वापस घर लौट गए।

Sponsored

घर से ही सिविल सेवा की तैयारी करने लगे। सेल्फ स्टडी पर फोकस करते हुए उन्होंने बीपीएससी क्रैक की। उनके पिता अजय सिंह और मां रेणु सिंह हैं।

Sponsored

बीपीएससी के लिए पिछले वर्ष के प्रश्नों का अभ्यास करना जरूरी

वैभव ने बताया कि बीपीएससी में सफलता के लिए यह जरूरी है कि पिछले वर्षों के प्रश्नों का पूरा अभ्यास किया जाए। वहीं, लिखने का अभ्यास निरंतर होना चाहिए। खासकर दीर्घ उत्तरीय सवालों में विषय पर पकड़ बेहतर लिखावट होना जरूरी है।

Sponsored

इसके लिए निरंतर अध्ययन जरूरी है। प्रीलिम्स के लिए यह जरूरी है कि अभ्यर्थी को बिहार की पूरी जानकारी हो। इससे अधिक सवाल पूछे जाते हैं। वहीं, करेंट अफेयर्स पर भी समान तरीके से ध्यान देना जरूरी है।

Sponsored
Sponsored
Abhishek Anand

Leave a Comment
Sponsored
  • Recent Posts

    Sponsored