Sponsored
Breaking News

बिहार में सरकारी स्कूल के स्मार्ट क्लास में बजने लगा खेसारी का वो वाला गाना, वीडियो हुआ वायरल

Sponsored

बिहार में बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए स्मार्ट क्लास की व्यवस्था की गई है। लेकिन गोपालगंज से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें खेसाली लालू यादव का गाना बज रहा है और छात्र उसे देख रहे हैं।

बिहार के मिडिल स्कूलों में पढ़ाई करने वाले गरीब और मध्यम वर्ग के बच्चों के बेहतर पढ़ाई के लिए स्मार्ट क्लास की शुरूआत की गई।

Sponsored

इस क्लास में बड़ी स्क्रीन पर साइंस और मैथ की पढ़ाई होती है। लेकिन गोपालगंज से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में स्मार्ट क्लास में अश्लील गीत देखते कुछ बच्चों को देखा जा सकता है। ये वीडियो तेजी से इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Sponsored

अचानक क्लास में बजने लगा अश्लील गीत

स्मार्ट क्लास में भोजपुरी व अश्लील गीत देखते कुछ छात्रों का वीडियो शनिवार को इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो मांझा प्रखंड के धर्मपरसा हाई स्कूल का बताया जा रहा है।

Sponsored
अचानक क्लास में बजने लगा अश्लील गीत

हालांकि, वारयल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नेक्स्ट बिहार नहीं करता है। वायरल वीडियो को देखकर हर कोई शिक्षा के मंदिर में छात्रों की इस कारतूत को लेकर चर्चा कर रहा है।

Sponsored

स्मार्ट क्लास में देख रहे थे खेसारी का गाना

वायरल हुए वीडियो में धर्मपरसा हाई स्कूल में स्मार्ट क्लास में एलईडी स्क्रीन पर खेसारी लाल यादव के गीत का वीडियो बजाकर छात्र मनोरंजन कर रहे हैं। तभी किसी ने इसका वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया।

Sponsored


 

Sponsored

वायरल वीडियो में खेसारी का भोजपुरी का एक अश्लील गीत बज रहा है। वीडियो देखने के बाद लोग इंटरनेट मीडिया लोग इसे पोस्ट को देखकर विद्यालय की व्यवस्था पर सवाल उठाना शुरू कर दिए हैं।

Sponsored

प्राचार्य बोले- छात्रों ने की शरारत

इस संबंध में प्राचार्य अनवर अली ने बताया कि शुक्रवार को लंच के बाद शिक्षक नमाज पढ़ने चले गए थे। विद्यालय में दो-तीन शिक्षक ही बचे थे। इसी दौरान प्रथम तल्ले पर चल रहे स्मार्ट क्लास में छात्रों ने शरारत से भोजपुरी गीत बजाकर वीडियो वायरल किया है।

Sponsored

स्मार्ट क्लास में अश्लील गीत देखते छात्रों का वीडियो वायरल होने के बाद डीईओ राजकुमार शर्मा का कहना है कि ये गलत है। इस मामले की जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Sponsored
Sponsored
Abhishek Anand

Leave a Comment
Sponsored
  • Recent Posts

    Sponsored