Sponsored
Breaking News

कश्मीर और हिमाचल नहीं अब गोपालगंज के सेब खाएंगे बिहार के लोग, चार किसानों ने शुरू की खेती

Sponsored

बहुत ही जल्द बिहार के लोगों के बीच गोपालगंज का सेब उपलब्ध होगा। गोपालगंज में जल्‍द ही सेब की खेती का ट्रायल शुरू होने वाला है। इन किसानों को ट्रायल के लिए पौधे उपलब्‍ध करा दिए गए हैं।

आपने अभी तक कश्मीर और हिमाचल के सेब खूब खाये होंगे अगर उन प्रदेशों तक गए हो तो कई बार देखने का अवसर भी मिला होगा लेकिन बहुत ही जल्द बिहार के लोगों के बीच गोपालगंज का सेब उपलब्ध होगा।

Sponsored

जी हाँ, अगर गोपालगंज में कृषि विभाग की योजना सफल रही तो बिहारी लोग अपनी ही जमीन पर उपजाया गया सेब खा सकेंगे। गोपालगंज में जल्‍द ही सेब की खेती का ट्रायल शुरू होने वाला है।

Sponsored

सेब की उन्‍नत किस्‍म हरमन-99 की खेती के लिए चुना गया

सेब की खेती के ट्रायल के लिए गोपालगंज जिले के उचकागांव प्रखंड के चार किसानों को हिमाचल प्रदेश में पैदा होने वाली सेब की उन्‍नत किस्‍म हरमन-99 की खेती के लिए चुना गया है। इन किसानों को ट्रायल के लिए पौधे उपलब्‍ध करा दिए गए हैं।

Sponsored

मिली जानकारी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में उन्नत किस्म की हरमन-99 प्रजाति से तैयार सेब के पौधों को ट्रायल के रूप में जिले के प्रत्येक प्रखंड के चार किसानों को उपलब्ध कराया गया है।

Sponsored

अगर किसान सेब के उपलब्ध कराए गए पौधे की देखभाल अच्छी तरीके से करें तो आने वाले कुछ महीने तक इन पौधों में पत्ते आने शुरू हो जाएंगे।

Sponsored

प्राप्त हो जाएगी सेब की अच्छी फसल

संभव है कि अगले दो से तीन साल के भीतर ही सेब की अच्छी फसल प्राप्त हो जाएगी जिसके बाद यह मार्केट में भी उपलब्ध हो पायेगा।

Sponsored

आपको बता दे कि अहमदाबाद के नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान के प्रशिक्षक डा. पार्थ कुमार दवे ने बताया कि गोपालगंज जिले की मिट्टी सेब की खेती के लिए मुफीद है।

Sponsored

अगर किसान सेब की खेती के लिए आगे बढ़ें और पुरानी परंपरागत खेती से अलग हटकर कुछ नया करने के लिए सेब की खेती करें तो इससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी।

Sponsored
Sponsored
Abhishek Anand

Leave a Comment
Sponsored
  • Recent Posts

    Sponsored