Sponsored
ADMINISTRATION

बिहार में बन रहा देश का सबसे बड़ा साइंस सिटी, जानिए क्या है खासियत?

Sponsored

देश की सबसे बड़ी साइंस सिटी बिहार की राजधानी पटना में बनाई जा रही है। इस साइंस सिटी का निर्माण राजेंद्र नगर में मोइनुलहक स्टेडियम के पास 20.48 एकड़ में किया जा रहा है।

Sponsored

इसका नाम पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर रखा गया है। साइंस सिटी का निर्माण बेंगलुरु की फ्लाई एलिफेट कंपनी कर रही है। इसके निर्माण कार्य पर 640 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं।

Sponsored
देश की सबसे बड़ी साइंस सिटी बिहार की राजधानी पटना में

अत्याधुनिक सुविधाओं से होगा लैस

इसमें 200 बच्चों के रहने की भी व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा कई तरह अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगी। दरअसल, राज्य सरकार बच्चों में तकनीकी जानकारी बढ़ाने पर जोर दे रही है। इसके तहत ही साइंस सिटी का निर्माण करवाया जा रहा है।

Sponsored
बिहार की राजधानी पटना में साइंस सिटी का निर्माण

इसके अलावा सूबे के 31 जिलों में इंजीनियरिंग कॉलेज बनाए जाएंगे। अब तक 22 जिलों में इंजीनियरिंग कॉलेज का निर्माण कार्य पूरा भी करा लिया गया है। वहीं, आठ कॉलेजों का निर्माण चल रहा है।

Sponsored

उम्मीद है कि, दिसंबर तक यह बनकर तैयार हो जाएंगे। इनमें शेखुपरा, खगड़िया, समस्तीपुर, शिवहर, कटिहार, बक्सर, आरा और सीवान शामिल हैं।

Sponsored

चार पॉलिटेक्निक कॉलेज भी बनकर तैयार हैं। इनमें अरवल, जहानाबाद, पश्चिम चंपारण और भोजपुर शामिल है।

Sponsored

मुजफ्फरपुर में बनेगा तारामंडल एवं स्पेस रिसर्च सेंटर

मुजफ्फरपुर में तारामंडल एवं स्पेस रिसर्च सेंटर खोला जा रहा है। इसका निर्माण कार्य 2022 में पूरा कर लिया जाएगा। इसके निर्माण की प्रक्रिया चल रही है।

Sponsored
मुजफ्फरपुर में बनेगा तारामंडल एवं स्पेस रिसर्च सेंटर

इसे खोले जाने के लिए स्थल चयन किया जा रहा है। स्पेस रिसर्च सेंटर खोले जाने को लेकर दिल्ली से स्पेस इंडियन समूह के विशेषज्ञ और अधिकारियों को बुलाया गया है।

Sponsored

इन्होंने मुजफ्फरपुर आने का आमंत्रण स्वीकार किया है और जून में आने पर अपनी सहमति जताई है।

Sponsored

स्थल चयन के बाद निर्माण कार्य शुरू

रिसर्च सेंटर की स्थापना के लिए स्थल चयन होने के बाद पीपीपी मोड पर तारामंडल एवं स्पेस रिसर्च सेंटर का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। चूंकि 2022 में ही इसे पूरा करना है।

Sponsored

विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, स्पेस रिसर्च सेंटर के निर्माण पर करीब 5 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इतना ही नहीं, गया और भागलपुर में भी तारामंडल का लोग आनंद ले सकेंगे।

Sponsored

यहां तारामंडल का निर्माण कार्य चल रहा है। अब तक विभागीय अधिकारियों का कहना है कि, नए साल के मध्य में निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। यहां के लोग भी खगोलीय दुनिया का आनंद ले सकेंगे। उसे करीब से देख सकेंगे।

Sponsored
Sponsored
Abhishek Anand

Leave a Comment
Sponsored
  • Recent Posts

    Sponsored