Sponsored
Breaking News

बिहार में फुल एक्टिव हुआ मानसून, कई इलाकों के लिए रेड अलर्ट; भारी बारिश और वज्रपात का भी रहेगा खतरा

Sponsored

दक्षिण पश्चिम मानसून (South West Monsoon) उत्तर के अलावा दक्षिण बिहार में भी सक्रिय हो गया है। बुधवार की सुबह पटना, भोजपुर, बक्‍सर, गोपालगंज, सिवान, कैमूर, रोहतास, मुजफ्फरपुर, समस्‍तीपुर, वैशाली, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, बेगूसराय, सहरसा, खगड़‍िया, दरभंगा, मधुबनी, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, गया और सारण समेत तमाम जिलों में बारिश हुई है। बिहार से सटे उत्‍तर प्रदेश के इलाके में भी बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के अलग-अलग जिलों में अति भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट, भारी बारिश के लिए औरेंज अलर्ट और मध्‍यम दर्जे की बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। राज्‍य में वज्रपात की घटनाएं बेतहाशा बढ़ी हैं और इन हादसों में लोगों की जान गई है। इसे देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की हिदायत दी गई है।

Sponsored

पूर्वी और पश्‍च‍िमी चंपारण में आज काफी तेज बारिश की संभावना को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, गोपालगंज, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी एवं मुजफ्फरपुर में भारी वर्षा को लेकर औरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, पटना समेत प्रदेश के 23 जिलों में गरज-तड़क के साथ हल्की वर्षा का पूर्वानुमान बताया गया है।

Sponsored

मंगलवार को दोपहर बाद पटना में काले बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी होने से पारे में गिरावट दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 33.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि 39.4 डिग्री सेल्सियस के साथ रोहतास प्रदेश का सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया। वहीं, अररिया के फारबिसगंज में सर्वाधिक वर्षा 152.4 मिमी दर्ज किया गया।

Sponsored

स्थान – वर्षा फारबिसगंज (अररिया) – 152.4 ठाकुरगंज (किशनगंज) 124.8 अगवानपुर (सहरसा) 46.3 भीमनगर (सुपौल) – 36.6 दिनारा (रोहतास) – 36.2 बरौनी (बेगूसराय) 31.8 माधोपुर (मधुबनी) 28.8 कटिहार 25.0 पूर्णिया 23.6 वाल्मीकि नगर 19.6 मुजफ्फरपुर 6.0 भागलपुर 3.6 दरभंगा 2.8 (वर्षा मिमी में)

Sponsored

दो जिलों को छोड़ शेष जिलों के तापमान में गिरावट दर्जस्थान तापमान औरंगाबाद 37.9 गया 37.0 पटना 33.4 वैशाली 31.7 मुजफ्फरपुर 28.8 दरभंगा 28.2 भागलपुर 31.2 समस्तीपुर 28.2 (अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में )

Sponsored
Sponsored
Abhishek Anand

Leave a Comment
Sponsored
  • Recent Posts

    Sponsored