Sponsored
Breaking News

तालिबान के खिलाफ सड़कों पर उतरे अफगानिस्तान के लोग, आतंकवादियों का झंडा उखाड़ फेंका

Sponsored

अफगानिस्तान के जलालाबाद में स्थानीय निवासियों ने आतंकी शासन, तालिबान के शासन को ठुकराते हुए उसके झंडे को उतार दिया, और उसके स्थान पर लाल, काले और हरे झंडे लगा दिए। लोगों की इस हरकत से भड़के तालिबान ने अफगान लोगों पर फायरिंग की जिसमे लोग घायल भी हुए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किए जा रहा है।

Sponsored

वीडियो में तालिबान आतंकवादियों को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए गोलीबारी करते देखा जा सकता है। बता दें कि काबुल में लगभग 20 वर्षों बाद तालिबान की वापसी हो चुकी है। आतंकी संगठन अब पूरे देश में अपने हिसाब से नए नियम लागू कर रहा है। भले ही हजारों अफगानिस्तान के लोग डरे हुए हैं, और देश छोड़कर भागना चाहते हैं, किन्तु कुछ नागरिक तालिबान के आगे झुकने के लिए तैयार नहीं है। और उनका डटकर सामना भी कर रहे हैं।

Sponsored

सत्ता पर कब्जा करने के बाद तालिबानियों ने अफगानिस्तान के राष्ट्रीय ध्वज की जगह अपना झंडा लगा दिया है, जो कि शान से फहरा रहा है, और अफगानी लोग लगातार इस परिवर्तन का विरोध कर रहे हैं। तालिबान को खुले विद्रोह का भय है, इसलिए वह लोगों को खौफ से काबू करने के प्रयास में लगा हुआ है। तालिबान ने जगह-जगह अपने झंडे लगा दिए हैं। बुधवार को जलालाबाद के लोगों ने एक मीनार पर लगे तालिबानी झंडे को नीचे उतारा और उसकी जगह अफगानिस्तान का ध्वज फहरा दिया। जिसके बाद तालिबानियों ने दहशत फैलाने के लिए लोगों पर गोलीबारी भी की।

Sponsored

 

 

 

input – daily bihar

Sponsored
Sponsored
Pranav prakash

Leave a Comment
Sponsored
  • Recent Posts

    Sponsored