Sponsored
Breaking News

बिहार की बेटी ने रचा इतिहास, 28 दिन में साइकिल से तय किया बिहार से केरल तक का सफर, दिया ये संदेश

Sponsored

नालंदा की बेटी ने रचा इतिहास: 28 दिन में साइकिल से तय किया बिहार से केरल तक का सफर, दिया ये संदेश : नालंदा की बेटी अपर्णा ने 28 दिन में आठ राज्यों की तीन हजार 306 किलोमीटर की दूरी साइकिल से यात्रा कर इतिहास रच दिया। ग्रीन इंडिया अभियान पर साइकिल से निकली ग्रीन गर्ल अपर्णा मंगलवार को बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन पर उतरी। वहां उनके साथ लौटे सहयोगी उत्पलकांत कुशवाहा का भी स्थानीय लोगों ने भव्य अभिनंदन किया। लोगों ने आरती उतारकर फूल मालाओं से लाद दिया।

Sponsored

अपर्णा ने नालंदा की धरती पर कदम रखते ही अपनी माटी को नमन किया। उन्होंने कहा कि हरियाली लाकर हम न सिर्फ धरा व पर्यावरण को स्वच्छ व सुंदर बनाएंगे, बल्कि, जीवन भी सुंदर बनेगा। आज ग्लोबल वार्मिंग, बेमौसम बारिश, बढ़ता तापमान इसी का नतीजा है। धरा पर 33 फीसदी वन क्षेत्र होना चाहिए। शहर व विकास के नाम पर पेड़-पौधों की अंधाधुंध कटाई से पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है।

Sponsored

इसका कुप्रभाव भी गत कुछ सालों से दिखने लगा है। वैज्ञानिक व सरकारें भी इसके लिए चिंतित है। लेकिन, इस अभियान को तब तक गति नहीं मिल सकती, जब तक आम-अवाम इसमें सहभागी नहीं बन जाते। सड़क, पइन, खेत खलिहान जहां भी खाली जगह देखें, वहां जगह के अनुसार छोटे या बड़े पौधे अवश्य लगाएं। घरों या छतों पर भी खाली स्थानों पर बकेट, गमला या प्लास्टिक बोतलों में लत्तरदार पौधे लगाएं।

Sponsored

 

 

 

input – daily bihar

Sponsored
Sponsored
Pranav prakash

Leave a Comment
Sponsored
  • Recent Posts

    Sponsored