Sponsored
Breaking News

UPSC एग्जाम के लिए जानिए सफलता का मंत्र, नए चयनित अफसरों ने दिए टिप्स, आखिरी समय में ये करे

Sponsored

दिन रात कड़े परिश्रम के बाद जब एग्जाम का समय आता है तो एक छोटी सी गलती पूरी मेहनत खराब कर देती है। हाल ही में प्रशासनिक सेवा में चयनित बिहार के युवा अफसरों ने परीक्षा से पहले सफलता का मंत्र दिया है।

आगामी 5 जून को UPSC का प्री एग्जाम है। प्रशासनिक सेवा की तैयारी करने वालों के लिए यह काफी अहम होगा। दिन रात कड़े परिश्रम के बाद जब एग्जाम का समय आता है तो एक छोटी सी गलती पूरी मेहनत खराब कर देती है।

Sponsored

ऐसे में एक्सपर्ट का एक टिप्स सफलता दिला सकता है। हाल ही में प्रशासनिक सेवा में चयनित बिहार के युवा अफसरों ने परीक्षा से पहले सफलता का मंत्र दिया है।

Sponsored

सोशल मीडिया पर समय ना बिगाड़े

UPSC में 26वीं रैंक लाने वाले बिहार के उत्सव आनंद का कहना है कि ज्यादा इधर उधर की खबरों पर ध्यान नहीं देना है। सोशल मीडिया पर भी अपना कीमती समय खराब नहीं करना है। अंतिम समय में यह पढ़ लेना है, वह पढ़ लेना है,वाला ट्रिक एक दम नहीं अपनाना है।

Sponsored

Sponsored

खुद से जो पहले पढ़ चुके हैं, जो नोट्स हैं उस पर ही फोकस करें। ऐसे नोट्स को ही रिवाइज करें। बार-बार इसे ही रिवाइज करें और खुद से टेस्ट देते रहें। अंतिम समय में कुछ भी नया करने की कोशिश नहीं करें, क्योंकि इससे फायदा कम नुकसान अधिक हो सकता है।

Sponsored

4 बार एग्जाम दे चुकीं शुभ्रा बोलीं

UPSC में 197 रैंक लाने वाली शुभ्रा ने परीक्षा की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स को कहा वह 4 बार परीक्षा दे चुकी हैं। अब तक वह दो बार क्रैक भी कर चुकी हैं। उनका कहना है कि प्री काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसमें बहुत सारे बच्चे शामिल होते हैं, लेकिन सफल 9 से 10 हजार ही होते हैं।

Sponsored

सबसे मुख्य बात यह है कि आपका जो बेसिक फाउंडेशन है, वह काफी स्ट्रॉन्ग होना चाहिए। जो बेसिक बुक्स हैं, वह बहुत ही स्ट्रॉन्ग होनी चाहिए। इसके अलावा थोड़ी प्रैक्टिस अच्छी होनी चाहिए।

Sponsored

Sponsored

करेंट अफेयर अच्छा होना चाहिए। इस अंतिम समय में सिर्फ रिवीजन करना चाहिए। कोशिश करना चाहिए जो आपने पढ़ा है, उसका एक बार रिवीजन हो जाए। अंतिम 4 दिन में सिर्फ और रिवीजन ही करना है।

Sponsored

कुछ नया नहीं करना है, जो पढ़ना था वह पढ़ लिया है। रिवीजन से चीजें दिमाग में फ्रेश होती हैं। अंतिम के 4 दिन में बस जो पढ़ा है, उसे रिवाइज कर दिमाग में ताजा करना होगा।

Sponsored

जो तैयारी किया अब वह दिमाग में लाएं

UPSC में 472 रैंक लाने वाले बिहार के अंकित सिन्हा का कहना है कि अब तक जो भी तैयारी और जो पढ़ाई करते आए हैं, वहीं करना है।

Sponsored

अब अंतिम समय में कुछ भी नया नहीं करना है। प्री के लिए कुछ नया करना अब रिजल्ट खराब करने वाला होगा। लॉस्ट में मॉक देना सही नही होता है। बस जो भी नोट्स बनाए हैं, उसे बस एक बार रिवाइज कर लिया जाए।

Sponsored

Sponsored

बहुत से स्टूडेंट्स लास्ट में आकर हताश हो जाते हैं। ऐसा सोचने लगते हैं कि अब नहीं हो पाएगा। किसी भी दशा में ऐसा नहीं करना है। हौसलों से ही उड़ान होती है, हिम्मत बनाए रखना है। परीक्षा में कभी भी नकारात्मक नहीं सोचना है।

Sponsored

प्री में कोई नया नहीं करना है, जैसा मॉक साल्व किया है। एग्जाम में भी ऐसा ही करना है। कुछ भी नया किया जाएगा तो इसका पूरा इफेक्ट एग्जाम पर पड़ेगा।

Sponsored

आत्म विश्वास के साथ एग्जाम दें

UPSC में 71 वीं रैंक लाने वाली बिहार की श्रेया का कहना है कि अब बस गिनकर 4 दिन ही बचे हैं। अब तो सेंटर पर जाने का भी समय आने वाला है। अब पढ़कर कुछ नया करने का समय नहीं रहा।

Sponsored

अब तो जो नोट बनाया है, उसका रिवीजन ही करना है। अंतिम समय में केवल स्ट्रॉन्ग एरिया को मजबूत कीजिए, जिससे गलती नहीं हाे। इसका एक फायदा और है कि जब आपका स्ट्रॉन्ग एरिया मजबूत होता है तो आत्मविश्वास भी काफी बढ़ जाता है।

Sponsored

Sponsored

लास्ट में सिर्फ आप अपनी मजबूत चीजें ही देखते हैं तो आपके अंदर काफी कॉन्फिडेंस आता है। ऐसा लगता है कि आपको सारी चीजें पता हैं।

Sponsored

प्री में आत्मविश्वास का काफी अहम रोल होता है, क्योंकि आप के अंदर जब कॉन्फिडेंस लेबल हाई होता है, तो अब कुछ गलत भी होने वाला होता है तो उसे सही करेें आते हैं।

Sponsored

Sponsored
Sponsored
Abhishek Anand

Leave a Comment
Sponsored
  • Recent Posts

    Sponsored