Sponsored
Breaking News

‘UP में का बा’ गाने वाली बिहार की गायिका नेहा बनी यूपी की बहु, घरवालों ने तोड़ दिया था मोबाइल

Sponsored

यूपी में ‘का बा’ गाकर स्टेट की व्यवस्था पर सवाल उठाने वालीं नेहा सिंह राठौर उत्तर प्रदेश की बहू बन गई हैं। इसमें मीडिया और नेताओं को दूर रखा गया था। पढ़िए बुक फेयर से मुलाकात, प्रपोज को ठुकराने और फिर शादी तक की कहानी…

चुनाव से पहले बिहार में ‘का बा’ और फिर यूपी में ‘का बा’ गाकर दोनों स्टेट की व्यवस्था पर सवाल उठाने वालीं नेहा सिंह राठौर उत्तर प्रदेश की बहू बन गई हैं।

Sponsored

बिहार के कैमूर जिले के रामगढ़ की रहने वाली नेहा सिंह राठौर की शादी अंबेडकरनगर निवासी हिंमाशू सिंह से हुई। हालांकि, यह शादी लखनऊ नीलांश थीम पार्क में की गई।

Sponsored

तीन साल से पहले मुलाकात, पहले ठुकरा दिया था

नेहा और हिमांशु की मुलाकात 2019 में दिल्ली के प्रगति मैदान में बुक फेयर में हुई थी। दोनों ने अपने नंबर एक-दूसरे को शेयर कर दिए।

Sponsored

फिर दोनों में फोन पर बातें होने लगी। एक दिन हिमांशु ने प्रपोज किया, लेकिन तब नेहा ने मना कर दिया था। हालांकि दोस्ती बरकरार रही।

Sponsored
नेहा ने अंबेडकरनगर के रहने वाले हिमांशु से 21 जून को नीलांश थीम वाटरपार्क में की शादी

मां को पता चला तो तोड़ दिया था फोन

इधर नेहा कि मां को यह बात मालूम हुई कि वे एक लड़के से बात करती हैं तो उन्होंने और भाई ने मिलकर फोन तोड़ दिया था। नेहा के भाई ने फोन पर हिमांशु को गालियां दी थीं।

Sponsored

फिर हिमांशु ने नेहा की मौसी की बेटी को फोन किया कि नेहा के घरवालों ने उसका फोन तोड़ दिया है। आप किसी तरह उसके घर जाकर उसके परिवार को समझाओ।

Sponsored

मैं नेहा से बात नहीं करूंगा, लेकिन उसे उसका फोन मिलना चाहिए। कम से कम वो अपना काम कर सके। मेरी मौसी की बेटी ने मेरे भाई को समझाया कि देखो उसे फोन दे दो, यह सब बदमाशी न करो।

Sponsored
नेहा सिंह राठौर उत्तर प्रदेश की बहू बन गई हैं

घर में कलह हुई , बाद में शादी

इसके बाद हिमांशु को लेकर घर में कलह होने लगी। नेहा की मां का कहना था कि मैं किसी सरकारी नौकरी वाले से ही शादी करूं।

Sponsored

हिमांशु में सबसे बड़ी कमी थी कि उसकी सरकारी नौकरी नहीं थी, लेकिन प्रेम सरकारी और प्राइवेट नौकरी नहीं देखता। घर वालों को लगता था कि हिमांशु उनकी बेटी को फंसा रहा है, उल्लू बना रहा है।

Sponsored

हिमांशु ने नेहा के भाई से मेरी शादी को लेकर बात की, लेकिन भाई ने मना कर दिया। फिर हिमांशु के पापा ने नेहा के पापा से बात की। कुल मिलाकर कलह-क्लेश और न-न करते दोनों की सगाई हो गई थी।

Sponsored

जून 2021 में होनी थी शादी

नेहा की जून 2021 में शादी होने वाली थी

नेहा की जून 2021 में शादी होने वाली थी, लेकिन कोरोना की वजह से उनकी होने वाली सास उषा सिंह का निधन हो गया था। इसके बाद उनकी शादी टाल दी गई थी। नेहा ने बड़ी सादगी से हिमांशु के साथ शादी समारोह में 21 जून को बंध गईं।

Sponsored

का बा… गाने से आईं चर्चा में

नेहा दरअसल बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा में आई थी। जब उन्होंने बिहार की व्यवस्था को लेकर सवाल उठाया था।

Sponsored

फिर उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में इसी का वर्जन यूपी में का बा पर अपना एक भोजपुरी गाने की वीडियो रिलीज किया था।

Sponsored

इसमें योगी आदित्यनाथ पर भी व्यंग स्टाइल में उन्होंने तीखा हमला किया था। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था से लेकर यहां की रोजगार व्यवस्था पर उन्होंने सवाल उठाया था।

Sponsored

साड़ी पहने नजर आईं

शादी के दौरान नेहा साड़ी पहने नजर आई। उनके घर परिवार के साथ दोस्त और करीबी लोग इस शादी में शामिल होने के लिए आए थे। बताया ज रहा है कि लखनऊ में शादी करने का मुख्य उद्देश्य भीड़भाड़ और बाकी चीजों से दूर रहना है।

Sponsored
Sponsored
Abhishek Anand

Leave a Comment
Sponsored
  • Recent Posts

    Sponsored