BIHAR

Bihar में अभी नही खुलेंगे शिक्षण संस्थान और धार्मिक स्थल, सुबह 6 बजे से खुलेंगे पार्क और उद्यान

Swaraj Shrivastava
By Swaraj Shrivastava On June 21, 2021
1 min read 1.2k views

बिहार में कोरोना संकट में प्रतिबंधों में रियायत देने को लेकर आज क्राईसिसि मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक हुई। आज की बैठक में कई अन्य छूट के साथ प्रतिबंध की अवधि को बढ़ाया गया है। क्राइसिसि मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक के बाद लिये गए निर्णय की सीएम नीतीश ने जानकारी दी है।

 

 

बिहार सरकार ने पार्क एवं उद्यानों को खोलने का निर्णय लिया है। हालांकि मठ-मंदिर व अन्य धार्मिक स्थलों को अभी बंद रखने का फैसला लिया गया है। शिक्षण संस्थानों को भी अभी 6 जुलाई तक खोलने का कोई विचार नहीं है। पंद्रह दिनों के लिए यह निर्णय लिया गया है। 6 जुलाई से पहले एक बार फिर से क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक होगी। उस बैठक में स्थिति का आकलन कर आगे का निर्णय लिया जाएगा।

 

बिहार सरकार का बड़ा निर्णय

 

मुख्यमंत्री ने बताया कि कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा की गई। 23 जून से 6 जुलाई तक सरकारी एवं गैर-सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ काम करेंगे। दुकानें 7 बजे संध्या तक खुलेगी, रात्रि कर्फ्यू रात्रि 9 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा. पार्क एवं उद्यान 6 बजे सुबह से 12 बजे दिन तक खुलेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी भी सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

Swaraj Shrivastava

Swaraj Shrivastava

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment