Breaking News

BREAKING; BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली की तबीयत फिर बिगड़ी, आनन-फानन में लाए गए हॉस्पिटल

Swaraj Shrivastava
By Swaraj Shrivastava On January 27, 2021
1 min read 1.2k views

बीबीसीआई के अध्यक्ष और पूर्व क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली की तबीयत फिर से खराब हुई है. सौरव गांगुली को फिर से अस्पताल ले जाया जा रहा है. हाल ही में उनकी एंजियोप्लास्टी हुई है. सौरव गांगुली को आज अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई, इसके बाद उन्हें कोलकाता के अपोलो अस्पताल ले जाया गया.

 

गौरतलब है कि 2 जनवरी को सौरव गांगुली को सीने में दर्द के बाद कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां उनकी एंजियोप्लास्टी की गई थी. दरअसल, पिछली बार जब वह अपने घर के जिम में ट्रेडमिल कर रहे थे तब उन्हें सीने में तकलीफ का सामना करना पड़ा था.

 

 

इसके बाद उन्हें पांच दिनों तक अस्पताल में एडमिट रहना पड़ा था. सौरव गांगुली के बाद उनके बड़े भाई स्नेहाशीष गांगुली की भी एंजियोप्लास्टी कराई गयी थी. कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में उनकी एंजियोप्लास्टी की गया थी.

Swaraj Shrivastava

Swaraj Shrivastava

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment