BIHARBreaking NewsNational

गरीबी से लड़कर Miss India के Stage तक पहुंची Bihar की ये बेटी, पिता है Driver

मिस इंडिया 2023 की तैयारी शुरू हो चुकी है। इसके लिए भारत के हर राज्य से कंटेस्टेंट को चुना जा रहा है। बिहार से भी 35 कंटेस्टेंट ने फर्स्ट राउंड में भाग लिया था।

Sponsored

इनमें से 6 कंटेस्टेंट ने बाजी मार ली है। मिस इंडिया 2023 के दूसरे राउंड के लिए बिहार की 6 बेटियों ने क्वालिफाई कर लिया है।

Sponsored

इनमें नीलू झा, श्वेता सिंह, लोपा मुद्रा राजपूत, भैरवी सिंह, कशिश कपूर और कुष्मांडवी शर्मा हैं। अपनी सपनों की उड़ान से बिहार की बेटियों ने बिहार के लोगों को प्राउड फील करवाया है।

Sponsored

नीलू झा का जन्म बिहार के दरभंगा जिले के देवपट्टी गांव में हुआ। हालांकि, 3 साल की उम्र में ही उनका परिवार मुंबई शिफ्ट हो गया। 22 वर्षीय नीलू ने अपनी स्कूलिंग और ग्रेजुएशन मुंबई से ही किया है।

Sponsored

फिलहाल वह मुंबई यूनिवर्सिटी से एमए में इकोनॉमिक्स की पढ़ाई कर रहीं हैं। उनके पास मास्टर्स में डबल डिग्री है। उनके पिता ड्राइवर और मां हाउस वाइफ हैं। उनका छोटा भाई अभिषेक एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है

Sponsored

घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी इसलिए नीलू ने घर की जिम्मेदारी उठाने की सोची। वह 13 साल की उम्र से जॉब कर रही हैं। उन्होंने पहली जॉब इमिटेशन ज्वेलरी की थी। फिर वह कॉल सेंटर में काम करने लगीं।

Sponsored

फिलहाल वह मुंबई के सिटी बैंक में पढ़ाई के साथ-साथ जॉब कर रहीं हैं, जहां वह असिस्टेंट मैनेजर हैं। वह मिस इंडिया के लिए 7 साल से तैयारी कर रही थी। उन्होंने अपनी ग्रूमिंग की, कम्युनिकेशन पर काम किया और कॉन्फिडेंस जुटाया

Sponsored

INPUT: BHaskar.com

Sponsored

Comment here