Breaking News

जापान में 7.2 तीव्रता का भूकंप के बाद सड़कों में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ीं, सुनामी के अलर्ट से लोगों में दहशत

Swaraj Shrivastava
By Swaraj Shrivastava On March 20, 2021
1 min read 1.2k views

जापान की समुद्री सीमा से सटे मियागी प्रांत में शनिवार को 7.2 तीव्रता (मैग्नीट्यूड) के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जापान के कई इलाकों में सुनामी अलर्ट भी जारी की गई है। भूकंप का केंद्र उत्तर पूर्वी तट के पास 60 किलोमीटर गहराई में बताया जा रहा है। जापान के मौसम विभाग ने एक मीटर ऊंची लहरे उठने की चेतावनी जारी की है। भूकंप से मियागी के कई इलाकों में नुकसान पहुंचा है। यहां जापान का एक न्यूक्लियर पावर प्लांट भी है, जो फिलहाल सुरक्षित बताया जार हा है। पिछले महीने भी जापान के पूर्वी समुद्री तट पर 7.1 तीव्रता का भूकंप आया था। उस समय सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई थी।

 

5 मार्च को न्यूजीलैंड में आया था 8.1 तीव्रता का भूकंप
इससे पहले 5 मार्च को न्यूजीलैंड के उत्तरी-पूर्वी तट पर 8.1 तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद इस इलाके में सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है। भूकंप उत्तरी आइसलैंड के पास केरमाडेक द्वीप पर आया। जारी चेतावनी में कहा गया था कि तटवर्ती इलाकों के पास रहने वाले लोगों को तुरंत ऊंचाई वाले मैदानों में चले जाना चाहिए।

सूनामी क्या है?
समुद्र के भीतर जब तेज हलचल होती है तो इससे बहुत ऊंची लहरें उठने लगती हैं। ये लहरें जबर्दस्त आवेग के साथ आगे बढ़ती हैं। इन्हीं ऊंची लहरों को सूनामी कहते हैं। दरअसल सूनामी जापानी शब्द है जो सू और नामी से मिल कर बना है सू का अर्थ है समुद्र तट और नामी का अर्थ है लहरें।

Swaraj Shrivastava

Swaraj Shrivastava

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment