Breaking News

INDIA Legends ने जीती रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज, रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को 14 रन से हराया

Editor
By Editor On March 22, 2021
1 min read 1.2k views

सचिन तेंदुलकर की कप्तानी में इंडिया लीजेंड्स ने रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज टी20 2021 के फाइनल मैच में श्रीलंका लीजेंड्स के खिलाफ भी अपनी विजयी क्रम जारी रखा और खिताब पर कब्जा किया। इस पूरे टूर्नामेंट के दौरान इंडिया का प्रदर्शन कमाल का रहा और फाइनल में भी इस टीम ने अपना जलवा कायम रखा। फाइनल मैच में इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए यूसुफ पठान और युवराज सिंह की अर्धशतकीय पारी के दम पर श्रीलंका के खिलाफ 20 ओवर में 4 विकेट पर 181 रन बनाए थे।

श्रीलंका को खिताबी जीत हासिल करने के लिए 182 रन की जरूरत थी, लेकिन टीम इस टारगेट को हासिल नहीं कर पाई और उसे हार का सामना करना पड़ा। श्रीलंका की टीम ने इस मैच में 20 ओवर में 7 विकेट पर 167 रन बनाए और उसे  14 रन से हार मिली।

Muzaffarpur Wow Ads Insert Website

भारत की पारी, युवी व यूसुफ के अर्धशतक

इस मैच में इंडिया लीजेंड्स ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 4 विकेट पर 181 रन बनाए। भारत की तरफ से वीरेंद्र सहवाग ने 10 रन की पारी खेली जबकि कप्तान व टीम के ओपनर बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने 23 गेंदों पर 30 रन बनाए। एस बद्रीनाथ ने सिर्फ 7 रन बनाए तो वहीं युवी व यूसुफ ने टीम की पारी को संभालने का काम किया। युवी ने 60 रन की पारी खेली जबकि यूसुफ पठान ने नाबाद 62 रन बनाए। इरफान पठान 8 रन बनाकर नाबाद रहे थे। वहीं श्रीलंका की तरफ से रंगना हेराथ, सनथ जयसूर्या, महारूफ व के वीरारत्ने को एक-एक सफलता मिली।

श्रीलंका की पारी, सनथ जयसूर्या ने बनाए 43 रन

श्रीलंका की टीम को जीत के लिए 182 रन का टारगेट मिला था। दूसरी पारी में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम को सनथ जयसूर्या व कप्तान तिलकरत्ने दिलशान ने अच्छी शुरुआत दिलाई और पहले विकेट लिए 62 रन की साझेदारी की। फिर दिलशान 21 रन बनाकर आउट हो गए और उनके तुरंत बाद चमारा सिल्वा सिर्फ दो रन पर पवेलियन लौट गए। जयसूर्या ने 35 गेंदों पर एक छक्का व 5 चौकों की मदद से 43 रन की पारी खेली, लेकिन यूसुफ पठान ने उनकी पारी का अंत कर दिया। उपुल थरंगा 13 रन बनाकर आउट हो गए।

श्रीलंका के बल्लेबाज कौशल्य वीरारत्ने ने 15 गेंदों पर 3 छक्के व 3 चौकों की मदद से 38 रन की तेज पारी खेली  और श्रीलंका की उम्मीदों को बनाए रखा, लेकिन मनप्रीत गोनी ने उनकी पारी का अंत कर दिया और विनय कुमार ने उनका कैच लपका। उपुल थरंगा ने टीम के लिए 13 रन का योगदान दिया। जयासिंगे 39 रन बनाकर जबकि नुवान कुलशेखरा एक रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की तरफ से यूसुफ पठान और इरफान पठान ने दो-दो जबकि मनप्रीत गोनी ने एक विकेट लिया।

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment