Sponsored
Breaking News

अभी अभी; ”फ्लाइंग सिख” मिल्खा सिंह का Corona से निधन, 4 दिन पहले ही पत्नी की हुई थी मौत

Sponsored

कोरोना वायरस के कारण अब तक की मशहूर हस्तियों, नेताओं की मौत हो चुकी है। इसी बीच एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार ‘फ्लाइंग सिख’ मिल्खा सिंह का कोरोना वायरस के चलते निधन हो गया है।

Sponsored

 

वह पिछले कई दिनों से अस्पताल में उपचारधीन थे। इतना ही नहीं अभी कुछ दिनों पहले ही उनकी पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह का भी निधन हो गया था। उनकी पत्नी पूर्व वॉलीबाल नेशनल कैप्टन रह चुकी थी। दोनों की कोरोना रिपोर्ट लगभग 19 मई को पॉजिटिव आई थी।

Sponsored

 

जानकारी के लिए आपको बता दें कि मिल्खा सिंह की हालत कुछ दिनों पहले स्थिर थी लेकिन धीरे-धीरे उनके शरीर में ऑक्सीजन लेवल में कमी आनी शुरू हो गई। उनकी हालत क्रिटिकल होने के कारण उन्हें आईसीयू में रखा गया था।

Sponsored

 

मिल्खा सिंह ने 1958 टोक्यो एशियाई खेलों, 1962 जकार्ता एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक अपने नाम कर चुके हैं। इतना ही नहीं उन्हें साल 1959 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। कुछ साल पहले उनके जीवन पर एक फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग’ भी आई थी। इस फिल्म में फरहान अख्तर ने मिल्खा सिंह की भूमिका निभाई थी।

Sponsored
Sponsored
Swaraj Shrivastava

Leave a Comment
Sponsored
  • Recent Posts

    Sponsored