Breaking News

BREAKING; अर्जुन कपूर के बाद अब मलाइका अरोड़ा खान भी हुई CORONA संक्रमित, पॉज़िटिव आई रिपोर्ट

Swaraj Shrivastava
By Swaraj Shrivastava On September 6, 2020
1 min read 1.2k views

हाल ही में अर्जुन कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर बताया कि उन्हें कोरोना हो गया है। अब रिपोर्ट्स के अनुसार अर्जुन की प्रेमिका और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का भी COVID-19 टेस्ट पॉजिटिव आया हैl देश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़ रही हैl हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि उनका कोरोना वायरस का टेस्ट पॉजिटिव आया है।

अब खबरें आ रही है कि अर्जुन की प्रेमिका मलाइका अरोड़ा का भी COVID-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। मलाइका ने इस खबर की पुष्टि की और उन्होंने कहा, ‘हां, मेरा टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैं सेल्फ-आइसोलेशन में हूंl मैं स्वस्थ और मजबूत बनकर रहूंगी।’

कोरोना वायरस से ग्रसित हुए अर्जुन कपूर ने के प्रशंसकों को सूचित करते हुए अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा था, ‘आप सभी को सूचित करना मेरा कर्तव्य है कि मेरा कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। मुझे ठीक लग रहा है और मैंने डॉक्टरों और अधिकारियों की सलाह के तहत घर में खुद को अलग-थलग कर लिया है। मैं आपके समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं और आने वाले दिनों में आप सभी को अपने स्वास्थ्य के बारे में अपडेटेड रखूंगा। ये असाधारण और अभूतपूर्व समय हैं और मुझे विश्वास है कि सभी मिलकर इस वायरस को दूर करेंगे। बहुत प्यार, अर्जुन।’

इस बीच हाल ही में यह खबर भी आई है कि मलाइका अरोड़ा के ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ के सेट पर लगभग 7 से 8 सदस्यों का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया हैl इस रियलिटी शो को मलाइका अरोड़ा जज भी करती हैंl उनके अलावा टेरेंस लुइस और गीता कपूर भी को-जज है। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया हैl दोनों के बीच गहरा प्यार हैl दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फोटो भी शेयर करते हैंl जो कि वायरल भी होती हैl मलाइका अरोड़ा का अरबाज खान से तलाक हुआ हैंl

Swaraj Shrivastava

Swaraj Shrivastava

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment