Breaking News

10 रुपए का एक पुराना सिक्का बना सकता है आपको लखपति, 10 लाख रुपए तक पाने का मौका

Editor
By Editor On October 8, 2020
1 min read 1.2k views
bihar wow old coins values, now millions can earn by selling old coins, indian old coin value, 10 rupees coin, vaishno devi, auction, e commerce, billionaire, Finance news News, Finance news News in Hindi

नई दिल्ली। आपने अक्सर वेबसाइट पर पुरानी चीजों को बेचकर लोगों को लखपति बनते देखा होगा। क्योंकि चीजों के पुराने हो जाने पर वो एंटीक कैटेगरी में आ जाते हैं। इंटरनेशनल मार्केट (International Market) में इनकी काफी डिमांड होती है। ऐसा ही मौका इन दिनों ई-कॉमर्स वेबसाइट्स (E-Commerc Site) पर मिल रहा है।

जिसमें आप वैष्णो देवी की तस्वीर (Vaishno Devi) वाला पुराना सिक्का नीलामी (Old Coin Auction) में डालकर 10 लाख रुपए तक पा सकते हैं। हाल ही में पब्लिश हुई एक रिपोर्ट में भी एक ऐसे शख्स का नाम सामने आया था जिसने 5 रुपए का पुराना नोट बेचकर लाखों रुपए कमाए थे। उस नोट पर ट्रैक्टर की तस्वीर बनी हुई थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंडियामार्ट की वेबसाइट पर ऐसे ही पुराने सिक्कों और नोटों की नीलामी की सुविधा मिलती है। अगर आप पुरानी चीजों को इकट्ठा करने का शौक रखते हैं। तो आपकी ये हॉबी आपको लखपति भी बना सकती है। इसलिए जिनके पास 10 रुपए का ऐसा सिक्का हो जिस पर वैष्णो देवी की तस्वीर बनी हुई हो वे इसे बिडिंग के लिए डाल सकते हैं। इन दिनों ये काफी ट्रेंड में है। पुरानी चीजों को खरीदने वाले लोग इसकी तलाश में है। सरकार की तरफ से ये सिक्का साल 2002 में जारी किया था। ये सिक्के 5 और 10 रुपए के हैं।

चूंकि इन सिक्कों पर माता वैष्णो देवी का चित्र बना है इसके चलते इन्हें काफी शुभ माना जाता है। यही वजह है कि हर कोई इन्हें अपने पास रखना चाहता है। इसीलिए ऐसे सिक्कों को खरीदने के लिए लोग लाखों रुपए तक खर्च करने को तैयार हैं। इसके अलावा (786) सीरीज के नोटों की भी काफी डिमांड है। इन्हें लकी माना जाता है। खासतौर पर मुस्लिम समुदाय में इसे बरकत देने वाला माना जाता है। इसलिए खरीददार अक्सर इसकी तलाश करते हैं।

Input: Patrika

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment