ADMINISTRATIONBIHARPoliticsReligion

शादी के बाद मामा-मामी से मिलने पहुंचे तेजस्वी और उनकी दुल्हनियां, पैर छूकर आ​र्शीवाद लिया

PATNA : अभी अभी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। लालू परिवार की ओर से एक नई तस्वीर जारी ​की गई है। जो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है। तेजप्रताप ने लिखा है कि पटना आने के बाद पहली बार बड़े मामा-मामी के साथ नव दंपत्ति को आशीर्वाद दिया। ख़ुशियों के इस अथाह सागर में बड़े मामा और मामीजी का आना परिवार की ख़ूबसूरती में चार चाँद लगा गया।

Sponsored

चूल्हा छुआने का रस्म पूरा, तेजस्वी—राबड़ी ने दुल्हन को घर के चप्पे-चप्पे से अवगत कराया, सबसे मिला : राबड़ी ने नई बहू को आवास परिसर में घुमाया, बुधवार को राबड़ी आवास दस सर्कुलर रोड में बधाई देनी पहुंची किन्नरों की टोली : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव ने बुधवार को राबड़ी आवास दस सर्कुलर रोड की व्यवस्था की जानकारी ली।

Sponsored

राबड़ी देवी ने उन्हें अपने आवास के चप्पे-चप्पे से अवगत कराया। पशुओं के साथ पेड़-पौधों की जानकारी दी। साथ में उनकी विशेषताएं भी बताईं। इस बीच किन्नरों की टोली भी वहां बधाई देने पहुंची। राबड़ी देवी ने उन्हें बख्शीश देकर विदा किया। भोजपुरी गायक छोटू छलिया ने भी राजश्री को राबड़ी आवास पहुंचकर बधाई दी।

Sponsored

राजश्री यादव के आते ही दस सर्कुलर रोड का माहौल गुलजार हो गया है। चूल्हा छुआने का रश्म मंगलवार को ही हो गया। राजश्री की देखरेख में खीर बनी, जिसे उन्होंने अपने हाथों से पति को खिलाया। बुधवार को सुबह राबड़ी देवी ने बहू को मुख्य भवन के बाहर परिसर की सैर करायी। साथ ही रश्म- रिवाजों से अवगत कराया। राबड़ी देवी ने बहू को आवास का कोना-कोना घुमाया और गो माता को गुड़ खिलवाया। आवास में गायों के लिए बने खटाल में घुमने के साथ ही उन्होंने बकरियों को भी दाना खिलाया। परिसर के बरगद और पीपल के पेड़ की महत्ता की जानकारी दी।

Sponsored

Comment here