Breaking News

लखनऊ के बाद अब पानीपत में महिला ने बीच सड़क पर की युवकों की पिटाई, सामने आया वीडियो तो फूट पड़ा लोगों का गुस्सा

Abhishek
By Abhishek On August 10, 2021
1 min read 1.2k views

बीतें 30 जुलाई को बीच सड़क एक कैब ड्राइवर को दनादन 20 से ज्यादा थप्पड़ मारने वाली लड़की की असलियत सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उसके खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. लोग इस मामले में कैब ड्राइवर के पक्ष में कैम्पेन चला रहे हैं, लेकिन अब लखनऊ के बाद पानीपत से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है. जहां एक महिला ने फिर एक कार चालक की पिटाई कर दी है.

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में महिला कार चालक को जमकर पीटते हुए दिखाई दे रही. वीडियो में स्कूटी सवार महिला ने दो युवकों की जमकर पिटाई कर दी.

ये देखिए वीडियो

https://twitter.com/ft_abhishekj/status/1423692461931569158?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1423692461931569158%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fm.dailyhunt.in%2Fnews%2Findia%2Fhindi%2Ftv9bharatvarsh-epaper-tvninbha%2Flakhanaukebadabpanipatmemahilanebichsadakparkiyuvakokipitaisamaneaayavidiyotophutpadalogokagussa-newsid-n305196628%3Fs%3Dauu%3D0xfda1b5c521aca8b6ss%3Dwsp

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक स्कूटी सवार महिला कार चालक को पीटते हुए दिखाई दे रही है.

महिला ने कैब ड्राइवर को एक बाद एक नौ थप्पड़ मारे, इसके बाद भी जब महिला का दिल नहीं भरा तो महिला ने कार सवार युवक को क्रिकेट बैट से पीटना शुरू दिया. आपको जानकार हैरानी होगी कि उसके बाद भी महिला यहीं शांत नहीं हुई, फिर उसने अपने परिजनों को वहां बुला लिया और फिर कार चालक की पिटाई करवा दी.

सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स लड़की की इस हरकत के लिए उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. एक यूजर ने कहा कि इतनी देर तक कोई लड़का लड़की को मारता तो फिर लोग क्या करते? वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि हमारे भारतीय समाज की सच्चाई, उन्हें लगता है कि लड़कियां हमेशा सही होती हैं, लखनऊ के बाद पानीपत का ये वीडियो इसी बात का सबूत है.

वायरल वीडियो का मामला शुक्रवार का पानीपत के गांव शेरा में सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने फिलहाल मुकदमा दर्ज कर लिया है. पीड़ित युवकों का मेडिकल करवाया जा रहा है. युवकों ने थाने में शिकायत दर्ज करा दी है और जांच के बाद दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

 

 

Input: TV9 Bharatvarsh

Abhishek

Abhishek

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment