Sponsored
Breaking News

राजस्थान की तरह तप रहे बिहार में ख़राब मौसम के 3 कारण, हीट वेव के साथ बारिश का अलर्ट

Sponsored

मौसम विभाग ने बिहार में प्री मानसून के दौरान बदल रहे मौसम के मिजाज को लेकर लोगों को सावधान किया है। एक तरफ बारिश और दूसरी तरफ हीट वेव का खतरा है। मौसम विभाग के मुताबिक 24 घंटे में बारिश का रिकॉर्ड टूटा है।

बिहार में राजस्थान की तरह तप रहा है। प्री मानसून में भी पारा 45 डिग्री के पार है। एक तरफ बारिश और दूसरी तरफ हीट वेव का खतरा है। मौसम विभाग ने राज्य के 6 जिलों में हीट वेव और 8 जिलों में बारिश का अलर्ट किया है।

Sponsored

आने वाले 24 घंटे में राज्य का अधिकतम तापमान 46 डिग्री के पार जा सकता है। मौसम विभाग ने बिहार में प्री मानसून के दौरान बदल रहे मौसम के मिजाज को लेकर लोगों को सावधान किया है।

Sponsored
राजस्थान की तरह तप रहा बिहार

24 घंटे में टूटा बारिश का रिकॉर्ड

मौसम विभाग के मुताबिक 24 घंटे में बारिश का रिकॉर्ड टूटा है। 24 घंटे के दौरान कटिहार के कदवा में भारी बारिश हुई है। यहां 142 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। यह प्री मानसून में यह सबसे अधिक है।

Sponsored

इसके साथ ही पूर्णिया के डेंगरा घाट में 105 एमएम बारिश हुई है। पूर्णिया में भी 87.2 एमएम बारिश हुई है। राज्य के उत्तर पूर्व भागों के अधिकांश स्थानों उत्तर पश्चिम भागों के कुछ स्थानों और उत्तर मध्य एवं दक्षिण पूर्व भागों के एक दो स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हुई है।

Sponsored
24 घंटे में टूटा बारिश का रिकॉर्ड

मौसम विभाग का कहना है कि 24 घंटे के दौरान राज्य के दक्षिण पश्चिम भाग के बक्सर और औरंगाबाद में लू की स्थिति बनी रही। इस दौरान राज्य का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री औरंगाबाद में रिकॉर्ड किया गया।

Sponsored

बिहार में खराब मौसम के 3 बड़े कारण

राज्य के उत्तरी भागों में अभी भी पूर्वी और दक्षिण पूर्वी हवा का प्रवाह सतह से 0.9 किलो मीटर ऊपर तक बना हुआ है।

Sponsored

दक्षिणी भागों में पछुआ एवं दक्षिण पछुआ हवा का प्रवाह सतह से 1.5 किलो मीटर ऊपर तक बना हुआ है।

Sponsored

एक पूर्व पश्चिम ट्रफ रेखा उत्तर पश्चिम राजस्थान से पश्चिमी असम तक दक्षिणी उत्तर प्रदेश दक्षिणी बिहार और उप हिमालयी पश्चिम बंगाल से होकर समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर से गुजर रही है।

Sponsored

बारिश के साथ हीट वेव का अलर्ट

मौसम विभाग का कहना है कि पूर्वी और दक्षिण पूर्वी हवा के साथ दक्षिणी भागों में पछुआ और दक्षिण पछुआ हवा के साथ पूर्व पश्चिमी ट्रफ रेखा के प्रभाव के कारण अगले 24 घंटे में राज्य के बक्सर, कैमूर, रोहतास, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज और कटिहार जिले के एक दो स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश का पूर्वानुमान है।

Sponsored

दूसरी तरह राज्य के दक्षिणी भागों के बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद गया और नवादा जिले में लू की चलेगी। दिन के तापमान में अगले 48 घंटे में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा इसके बाद तापमान में कमी देखी जा सकती है।

Sponsored
Sponsored
Abhishek Anand

Leave a Comment
Sponsored
  • Recent Posts

    Sponsored