Sponsored
Breaking News

राजगीर जू सफारी को जल्द मिलेगा तोहफा, अफ्रीका से लाए जाएंगे अलग-अलग नस्ल के 36 जानवर

Sponsored

राजगीर ज़ू सफारी में दक्षिण अफ्रीका से सात नस्ल के 36 जानवर मंगाये जा रहे हैं, जिनमें हिरण प्रजाति के इंपाला, जिराफ, जेब्रा, ओरिक्स, दो सींग वाला गैंडा, अफ्रीकी लायन, नाइल क्रोकोडाइल शामिल है। इसके लिए दक्षिण अफ्रीका की सरकार ने अनुमति प्रदान कर दी है। जिसके बाद अब ज़ू अथॉरिटी ऑफ इंडिया से प्रक्रिया पूरी होने के बाद राजगीर ज़ू सफारी में इन सभी 36 जानवरों को मंगाया जाएगा।

बिहार के नालंदा (Nalanda) जिला स्थित राजगीर ज़ू सफारी (Rajgir Zoo Safari) को जल्दी ही बड़ा तोहफा मिलने वाला है। यहां सात विदेशी नस्ल के जानवरों को मंगाया जा रहा है।

Sponsored

बताया जाता है कि राजगीर ज़ू सफारी में दक्षिण अफ्रीका (South Africa) से सात नस्ल के 36 जानवर मंगाये जा रहे हैं। जिनमें हिरण प्रजाति के इंपाला, जिराफ, जेब्रा, ओरिक्स, दो सींग वाला गैंडा, अफ्रीकी लायन, नाइल क्रोकोडाइल शामिल है।

Sponsored

राजगीर ज़ू सफारी में 36 जानवरों को मंगाया जाएगा

इसके लिए दक्षिण अफ्रीका की सरकार ने अनुमति प्रदान कर दी है। जिसके बाद अब ज़ू अथॉरिटी ऑफ इंडिया से प्रक्रिया पूरी होने के बाद राजगीर ज़ू सफारी में इन सभी 36 जानवरों को मंगाया जाएगा।

Sponsored

इन जानवरों के आने से राजगीर ज़ू सफारी की शोभा को चार चांद लग जाएगा, और देश-विदेश के पर्यटक देशी-विदेशी जानवरों को एक जगह पर खुले में देख सकेंगे।

Sponsored
ज़ू अथॉरिटी ऑफ इंडिया से प्रक्रिया पूरी होने के बाद राजगीर ज़ू सफारी में दक्षिण अफ्रीका से 7 नस्ल के 36 जानवरों को मंगाया जाएगा

अभी यहां बाघ, शेर, हिरण, भालू जैसे बड़े जानवर मौजूद हैं। राज्य सरकार इसे और बेहतर ढंग से बनाने के लिए प्रयास कर रही है।

Sponsored

191.12 हेक्टेयर में फैला राजगीर ज़ू सफारी

आपको बता दें कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजगीर ज़ू सफारी का उद्घाटन किया था। जिसके बाद 16 फरवरी, 2022 से इसे आम लोगों के लिए खोल दिया गया था।

Sponsored

191.12 हेक्टेयर में फैला राजगीर ज़ू सफारी न सिर्फ पर्यटन के लिहाज से बल्कि घूमने आने वाले लोगों के लिए रोमांच से भरा है। क्योंकि वो यहां शेर से लेकर दूसरे जानवरों को भी बंद गाड़ी में बैठ कर खुले में विचरते देख सकेंगे।

Sponsored
Sponsored
Abhishek Anand

Leave a Comment
Sponsored
  • Recent Posts

    Sponsored