CRIME

मुजफ्फरपुर; सकरा हत्याकांड का मुख्य आरोपी व एक अन्य गिरफ्तार, बीते दिनों हुई थी हत्या

Swaraj Shrivastava
By Swaraj Shrivastava On September 15, 2020
1 min read 1.2k views

मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र में सकरा वाजिद में बीते दिनों एक युवक की चाकू गोद कर हत्या कर दी गयी थी। हत्या के मामले में फरार चल रहे दो आरोपी को सकरा पुलिस ने जहाँगीरपुर चौक से देर शाम गिरफ्तार कर लिया है ।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने उक्त कांड के मुख्य आरोपी रवि ठाकुर व प्रेम लाल को गिरफ्तार किया है ।

आपको बता दें कि सकरा थाना क्षेत्र के सकरा वाजिद गांव में शनिवार सुबह बच्चा खेलने के विवाद दो पक्ष आमने-सामने हो गए थे इसी दौरान एक युवक की हत्या कर दी गई थी।जिसके बाद ग्रामीणों ने आरोपित की गिरफ्तारी के लिए जमकर बवाल काटा था ।

Swaraj Shrivastava

Swaraj Shrivastava

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment