Sponsored
Breaking News

बिहार में गर्मी का टूटा सारा रिकॉर्ड, पटना का हाल बेहाल, मौसम विभाग ने जताया ये पूर्वानुमान

Sponsored

बिहार में मार्च के महीने में ही गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी ने राज्य वासियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बीते 24 घंटे में राजधानी पटना राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा।

Sponsored

गुरुवार को अधिकतम तापमान में सामान्य से 5 डिग्री अधिक सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री वहीं न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक 25 मार्च 2011 को 37.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। मार्च 2010 में अधिकतम पारा 41.4 डिग्री तक पहुंचा था।

Sponsored
प्रतीकात्मक चित्र

प्रदेश में पछुआ हवा का प्रभाव बने होने के वजह से ऐसा हो रहा है। राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान गुरुवार के दिन 18.6 डिग्री दर्ज किया गया है। राज्य में पछुआ की स्पीड 6 से 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से घटा है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले चार से पांच दिनों तक तक मौसम शुष्क बना होगा। आसमान साफ रहेगा। पछुआ हवा के प्रभाव से बिहार में मौसम की यहीं स्थिति बनी रहेगी।

Sponsored

अभी प्रदेश में अधिकतम तापमान 37 से 40 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा है। मौसम विभाग की मानें, तो आगामी दिनों में अधिकतम तापमान में और भी वृद्धि होगी। दो से चार डिग्री तक पारा हाई हो सकता है। यानी देखा जाए तो 40 डिग्री के पार पारा रहने वाला है। अप्रैल महीने में तापमान में वृद्धि होने के साथ ही राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की-फुल्की बारिश भी हो सकती है।

Sponsored
Sponsored
Abhishek Anand

Leave a Comment
Sponsored
  • Recent Posts

    Sponsored